Ranchi : सिलबट्टे से कूचकर पति ने की पत्नी समेत दो बच्चों की बेरहमी से हत्या

Ranchi :  मैक्लुस्कीगंज में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धमधमियां ढूब गांव में पति ने अपनी पत्नि समेत दो बच्चों की सिलबट्टे से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही खलारी डीएसपी आरएन चौधरी और मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी धनंजय बैठा घटनास्थल पर पहुंंचे।

Ranchi :  मैक्लुस्कीगंज  घरेलू विवाद के कारण हत्या की आशंका

पुलिस ने बताया कि आरोपी रवि लोहरा ने सोमवार रात को इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया। जब पत्नि रेणु देवी (25), बेटे आरूष कुमार (07) और बेटी आरोही कुमारी (04) के गहरी नींद में थे, उसी दौरान आरोपी ने उनकी हत्या सिलबट्टे से कूचकर कर दी। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी और उसकी पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था।

हत्या का केस दर्ज

पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में विशेष टीमों को भेजा है। रांची पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने स्थानीय निवासियों से भी अपील की है कि अगर किसी को घटना के संबंध में कोई जानकारी हो, वे पुलिस से संपर्क करें।

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...