पटना : इस वक्त बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां एक बार फिर से अपराधियों ने पुलिस को बड़ी चुनौती दी है। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के चांगड में अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है। घायल शख्स को तीन गोलियां लगी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और छानबीन के दौरान घटना से एक खोखा भी बरामद किया है। कल ही रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक खटाल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आज एक बार फिर से इसी थाना क्षेत्र में फिर से बड़ी वारदात हुई है। इस घटना की जानकारी सिटी एसपी पूर्वी के रामदास ने दी।
यह भी पढ़े : पटना में अपराधियों का तांडव जारी, खटाल संचालक को मारी गोली
यह भी देखें :
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट