होटल में बीफ बिरयानी परोसने पर बवाल, नगर SP ने कहा- जांच उपरांत होगी कार्रवाई

दरभंगा : बिहार के दरभंगा में ग्राहक और होटल कर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई है। विवाद की शुरुआत तब हुई जब ग्राहक ने मटन बिरयानी का ऑर्डर दिया। ग्राहक का आरोप है कि होटल वाले ने मटन बिरयानी की जगह बीफ बिरयानी परोस दिया। जिनकी शिकायत करने के बाद विवाद इतना बढ़ा कि मामला मारपीट और गाली-गलौज तक पहुंच गया। जब इस बात की शिकायत ग्राहक के द्वारा मब्बी थाना को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया। वहीं नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों के द्वारा आवेदन दिया गया है। जांचों उपरांत कार्रवाई होगी।

Goal 1 22Scope News

मो. राशिद अपने रिश्तेदारों के साथ होटल में मटन बिरयानी खाने गए थे

जानकारी के मुताबिक, मब्बी थाना क्षेत्र के शीशो रोड स्थित स्पार्की में ग्राहक मो. राशिद अपने रिश्तेदारों के साथ होटल में मटन बिरयानी खाने गए थे। लेकिन टेबल पर उन्हें जो बिरयानी दी गई, वह बीफ बिरयानी निकली। जिसके के बाद बिना खाना खाये, खाना का बिल चुकता कर इसकी शिकायत होटल स्टाफ की। जिसपर होटल स्टाफ ने ग्राहक के साथ उल्टा गाली-गलौज की और मारपीट करने लगे। जिसपर ग्राहक राशिद की ओर से होटल स्टाफ सद्दाम, दानिश फरीद, शोएब खान, जिशान, तुफैल खान समेत करीब दो दर्जन अज्ञात कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। वहीं, दूसरी ओर होटल के कर्मचारी मो. तुफैल ने भी मो. राशिद और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

यह भी देखें :

होटल में खाना के विवाद को लेकर हमेशा तनाव की स्थिति बनी रहती है – स्थानीय लोग

वही स्थानीय लोगों की माने तो होटल में खाना के विवाद को लेकर हमेशा तनाव की स्थिति बनी रहती है। लेकिन होटल मालिक के दबंगता के कारण ना तो लोग बोल पाते है। ना ही प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की कारवाई होती है। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी तो वास्तविकता खुद स्पष्ट हो जाएगी। वहीं नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मब्बी थाना क्षेत्र के शीशो रोड स्थित स्पार्की में ग्राहक और होटल के कर्मियों के बीच मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिया गया है। घटना के कारण को जानने के लिए सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगाला जा रहा है। जांच के उपरांत जो भी दोषी पाए जाएंगे। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सोसाइटी के लोगों ने किया रामधुन का आयोजन…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...