युवक को अपराधियों ने दौड़ा कर मारी गोली, CCTV में कैद हुई घटना…

सहरसा: बिहार में इन दिनों अपराधियों में पुलिस का खौफ बिल्कुल नहीं दिख रहा है। एक बार फिर बेख़ौफ़ अपराधियों की करतूत सहरसा से सामने आई है जहां अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना का अब सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा रहा है कि अपराधी युवक को दौड़ा दौड़ा कर गोलीबारी कर रहे हैं। हालांकि गनीमत रही कि गोली लगने के बाद बावजूद युवक की जान बच गई और युवक गंभीर हालात में अस्पताल में इलाजरत है।

घटना सहरसा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्ड्रेन पार्क के समीप की है जहां अपराधियों ने दौड़ा कर कनरिया थाना क्षेत्र के सुखासन गांव निवासी युवक आशीष कुमार उर्फ़ जग्गा यादव को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि युवक गांव से अपने भाई के यहां आया था जो कि उत्पाद विभाग के क्वार्टर में रहते हैं। युवक को बाइक सवार अपराधियों ने दौड़ा दौड़ा कर गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल हालत में आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।

LN Mishra 1 22Scope News

यह भी पढ़ें – अनुष्का यादव के भाई ने कहा ‘मीडिया से मिली जानकारी’, लालू के फैसले को बताया…

मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। मामले में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में युवक को गोली मारी गई है, फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   ‘बड़े पापा बनने का सौभाग्य…’, तेजस्वी के पुत्र होने पर तेज प्रताप ने दी बधाई…

MGNREGA Wage Payment: बिहार में भूमिहीन परिवारों के लिए बड़ा निर्देश,...

MGNREGA Wage Payment: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बक्सर मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar Flood Relief: बिहार के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ी...

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से फसल क्षति झेलने वाले किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने कृषि इनपुट अनुदान की राशि...

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...