डीएम ने की सोहसराय में 11 लोगों की मौत की पुष्टि,बिसरा रिपोर्ट का इंतज़ार

नालंदाः डीएम शशांक शुभंकर ने सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी इलाके में 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने कहा  कि पहली नज़र में ऐसा लगता है कि मौत जहरीली शराब पीने से हुई लगती है. पुलिस ने घटनास्थल से शराब और मिनी पैंकिग मशीन को जब्त किया है. इस मामले में छह अलग-अलग केस दर्ज किया गया है, और लापरवाही बरतने पर उत्पाद विभाग से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है.उन्होंने इस मामले में छह अलग-अलग मामला दर्ज करने की बात भी कही.

डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम रूप से मौत की नजह का पता चल पाएगा. पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर्स की टीम ने बताया कि शुरुआती जांच में सभी के शरीर में अल्कोहल की मात्रा पाई गई है.

शराब पैक करने की मशीन बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से शराब के पाउच, पैकिंग मशीन के साथ-साथ अन्य सामान भी बरामद होने की जानकारी दी है. एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पहाड़ के ऊपर अवैध कब्जा कर शराब का अवैध धंधा किया जा रहा था. जो लोग इस धंधे में शामिल होंगे उन्हे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने बताया कि सभी लोगों को  नोटिस देकर जगह खाली करने का आदेश दे दिया गया है. जगह खाली नहीं करने पर उसे ध्वस्त कर दिया जाएगा. एसपी ने बताय़ा कि इस मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और सोहसराय थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है.

रिपोर्ट-रजनीश

छात्र आशीष गिरी से डीएम ने की मुलाकात, यूक्रेन में फंसे बच्चों की बतायी कहानी

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img