Bokaro : अवैध विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में…

Bokaro : बोकारो पुलिस ने मंगलवार को अवैध विदेशी शराब की तस्करी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी को गुप्त सूचना मिली थी कि भतुआ की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से शराब लेकर आ रहा है। इस सूचना के आधार पर नगर डीएसपी के निर्देश पर हरला थाना प्रभारी अनिल कच्छप के नेतृत्व में टाइगर मोबाइल की टीम को सतर्क किया गया।

ये भी पढ़ें- Breaking : पत्नी ने रची साजिश प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार… 

टाइगर मोबाइल टीम ने भतुआ रेलवे फाटक के पास जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल (नंबर JH09J0305) से आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर वापस भतुआ गांव की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सूरज कुमार उर्फ सुरज महतो के रूप में हुई, जो बोकारो जिले के करमाटाड़ सेक्टर 9 का निवासी है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : रिश्ते का कत्ल! पिता ने पीट-पीटकर बेटे को उतारा मौत के घाट और फिर… 

Bokaro : 55 बोतलें शराब की बोतले बरामद

Bokaro : मामले की जानकारी देते एसपी
Bokaro : मामले की जानकारी देते एसपी

पुलिस ने उसके कब्जे से दो बड़े थैलों में रखी ICONIQ WHITE ब्रांड की कुल 55 बोतलें (375 एमएल) बरामद कीं। पूछताछ के दौरान आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने बताया कि यह शराब बिक्री के उद्देश्य से ले जाई जा रही थी।

ये भी पढ़ें- Khunti : जब तक तोड़ेगा नहीं तबतक छोड़ेगा नहीं! 56 की उम्र में चार बच्चों के पिता ने पास की मैट्रिक परीक्षा… 

हरला थाना में इस संबंध में कांड संख्या 80/2025 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराएं 274, 275, 292 बीएनएस 2023 और 47(ए) उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Giridih में ACB की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सेवक रिश्वत लेते रंहेहाथ धराया… 

पुलिस ने इस कार्रवाई में एक मोटरसाइकिल और अवैध शराब की 55 बोतलें जब्त की हैं। छापेमारी दल में हरला थाना के प्रभारी अनिल कच्छप के अलावा एसआई संजय कुमार राय, एसआई सुनील कुमार सिंह, एएसआई धनंजय कुमार और आरक्षी इंद्रदेव यादव शामिल थे। पुलिस ने कहा है कि इस तरह की तस्करी पर कड़ी नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

जरुर पढ़ें- Ranchi : झारखंड में डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सख्त निर्देश… 

जरुर पढ़ें- Love Affairs : 6 बच्चों की मां को हुआ भांजे के साथ प्यार, जेवर लेकर दोनो फरार, यहां का है मामला… 

जरुर पढ़ें- Dumka Crime : श्राद्धकर्म में गांव गया था परिवार, घर पर पड़ गया इतने का डाका… 

जरुर पढ़ें- Godda Crime : ग्राम प्रधान हत्याकांड की खुल गई पोल, सात आरोपी गिरफ्तार, ये थी हत्या की वजह… 

जरुर पढ़ें- Breaking : बड़ी खबर, झारखंड में एक साथ 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला… 

NGO Cyber Fraud Case: आखिर NGO के बैंक खाते से कैसे...

NGO Cyber Fraud Case: साइबर क्राइम के एक बड़े मामले में, जमशेदपुर साइबर पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार...

JSLPS Women Protest: जमशेदपुर में JSLPS पर महिलाओं का हल्ला बोल,...

JSLPS Women Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़ी महिलाओं ने कई मुद्दों पर शिकायत करने के लिए डिप्टी...

Jio True5G Growth: जियो ने फिर मारी बाजी! 5G, डेटा और...

Jio True5G Growth: रिलायंस जियो ने 5G सेवाओं और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। कंपनी के हालिया...