एनसो-आईओडी दोनों न्यूट्रल, फिर भी मानसून के संकेत पॉजिटिव; मई में 89.4% ज्यादा बारिश, 2021 जैसा पैटर्न दोहराने के संकेत

नई दिल्ली। इस बार का दक्षिण-पश्चिम मानसून एक दिलचस्प मौसमीय परिदृश्य के साथ दस्तक देने को तैयार है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, एनसो (ENSO) और इंडियन ओशियन डायपोल (IOD) — दोनों की स्थितियां न्यूट्रल हैं, यानी न अल-नीनो प्रभाव है, न ही ला-नीना। ऐसा 25 वर्षों में केवल छठी बार हुआ है।

इतिहास बताता है कि जब-जब दोनों परिस्थितियां न्यूट्रल रही हैं, तो चार बार कम बारिश, एक बार सामान्य (2001) और केवल एक बार (2013) सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। यानी कम बारिश की संभावना अधिक होती है। बावजूद इसके, मौसम विभाग ने इस बार सामान्य बारिश का अनुमान बढ़ाया है। कारण है — मई माह में अब तक 102.5 मिमी वर्षा, जो कि औसत 54.1 मिमी से 89.4% अधिक है। यह मई के सर्वकालिक रिकॉर्ड से सिर्फ 8 मिमी कम है, जो संभवतः अगले 1-2 दिनों में टूट सकता है।

मुख्य बिंदु:

आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र मानसून को गति देगा। यही नहीं, अरब सागर में भी एक अवसाद सक्रिय हो चुका है, जिसने मानसून को खींचना शुरू कर दिया है। यह स्थिति 2021 की तरह है, जब मई में ताउते और यास तूफान आए थे और मानसून असामान्य रूप से तेजी से आगे बढ़ा था।

रांची से ग्राउंड रिपोर्ट: बुधवार को दोपहर करीब 2:40 बजे अचानक घने काले बादल छा गए और झमाझम बारिश हुई। यह पूरे राज्य में मानसून की सक्रियता का संकेत माना जा रहा है।


Bihar Topper Award 2026: बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान,...

Bihar Topper Award 2026: बिहार सरकार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 168 मेधावी...

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...