Hazaribagh Breaking : एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव हत्याकांड मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और…

Hazaribagh Breaking : देशभर में सनसनी फैलाने वाले एनटीपीसी डीजीएम कुमार गौरव हत्याकांड मामले में हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी मुकेश साव उर्फ प्रभात जी उर्फ माईकल को गिरफ्तार किया है। आरोपी लातेहार जिले के चेडरा गांव, थाना बारियातु का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें- Gumla : मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, 45 मवेशी बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियार के साथ ग्राम बेस क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर कटकमदाग थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई। ग्राम बेस के पास से मुकेश साव को दबोच लिया गया। उसके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

Hazaribagh Breaking : कटकमदाग थाना का है मामला
Hazaribagh Breaking : कटकमदाग थाना का है मामला

ये भी पढ़ें- Breaking : रमेश उरांव हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार… 

आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज

पूछताछ में आरोपी ने 8 मार्च 2025 को फतह चौक पर एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की हत्या में संलिप्तता स्वीकार की है। उसने बताया कि उसी के इशारे पर अन्य अपराधियों ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने हजारीबाग और आस-पास के क्षेत्रों में कई अन्य संगीन अपराधों में शामिल होने की बात भी कबूल की है।

ये भी पढ़ें- Liquar Scam : ACB ने आईएएस विनय चौबे से पूछताछ के लिए कोर्ट से मांगी इतने दिनों की रिमांड… 

उसके खिलाफ केरेडारी, कंटकमसांडी, गिद्दी, गिधौर, डोरंडा समेत कई थानों में आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को मामले की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Hazaribagh Breaking : 8 मार्च 2025 को हुई थी एनटीपीसी के डीजीएम की हत्या

बताते चलें कि 8 मार्च 2025 को एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की फतह चौक पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना की चर्चा पूरे देश भर में हुई थी और हजारीबाग पुलिस के कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा हो गया था। हत्या के विरोध में कई दिनों तक एनटीपीसी ने कोयला उत्पादन भी ठप रखा था।

ये भी पढ़ें- Khunti : जब तक तोड़ेगा नहीं तबतक छोड़ेगा नहीं! 56 की उम्र में चार बच्चों के पिता ने पास की मैट्रिक परीक्षा…

जिसके बाद आला-अधिकारियों के द्वारा सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद कोयला उत्पादन शुरू किया गया था। पहले भी इस मामले में कुछ अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कटकमदाग थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी। थाना प्रभारी के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

जरुर पढ़ें- Giridih में ACB की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सेवक रिश्वत लेते रंहेहाथ धराया…

जरुर पढ़ें- Bokaro : अवैध विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में… 

जरुर पढ़ें- Pakur : सड़क किनारे युवक का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

जरुर पढ़ें- Giridih Crime : बगोदर में ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, इलाके में दहशत का माहौल… 

Saffrn

Trending News

सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 2 की स्थिति नाजुक, DMCH...

मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत...

नाबालिग छात्रा साथ गैंगरेप मामले में बड़ी कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय : बेगूसराय में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया...

पुलिस को मिली कामयाबी, हत्या मामले का 24 घंटे में खुलासा,...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है। कल यानी 29 मई को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दादपुर वार्ड संख्या-6 में सूरज...

SBI की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास, अपने...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास किए जाने का...

बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, 2 IAS अधिकारी सस्पेंड

पटना : चर्चित टेंडर घोटाले के कथित मास्टरमाइंड रिशु श्री से लाभ लेने के आरोप में बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img