बेगूसराय में बढ़े अपराध, विरोध में व्यवसायियों ने बाजार बंद कर निकाला जुलूस

बेगूसराय : बेगूसराय में बढ़ते अपराध और पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने के खिलाफ व्यवसायियों ने बाजार को बंद कर दिया. उसके बाद जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया. दरअसल बछवारा थाना क्षेत्र के बछवारा बाजार में 7 जनवरी की रात राज लक्ष्मी ज्वेलर्स में मालिक श्याम प्रसाद दास को बंधक बनाकर करीब 25 लाख रुपए की सोने-चांदी के जेवरात की डकैती की गई थी.

इस घटना में व्यवसायियों ने उसी दिन सड़क जाम किया था, उसके बाद पुलिस ने 5 दिनों में बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. लेकिन घटना के 1 सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक ना तो अपराधियों की गिरफ्तारी की है और ना ही समान की रिकवरी हुई है. इसी से नाराज बछवारा बाजार के व्यवसायियों ने पूरे बाजार में काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और पूरे बाजार को बंद रखा.

व्यवसायियों का आरोप है कि लगातार बेगूसराय में बदमाश अपराधिक घटना को अंजाम दे रहे हैं. यहां आए दिन डकैती, लूट, हत्या से लोग परेशान हैं. पुलिस कार्रवाई का आश्वासन देती है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है. व्यवसायियों ने जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी और लूटी गई जेवरात की बरामदगी की मांग की है. मंझौल बाजार में भी रविवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर गल्ला दूकान से 25 हजार रुपए लूट लिया है.

रिपोर्ट : सुमित

भाषा विवाद का समाधान और स्थानीय नीति बनाने की मांग को लकर आजसू का मशाल जुलूस

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...