महिला से चेन छीन बाइक सवार फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

रांची: रांची के मोरहाबादी अंतु चौक से आगे ओल्ड मार्केट एरिया, टेगौर हिल रोड के पास एक महिला से दिन-दहाड़े चेन छीनने की घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे सत्येनंदु अपार्टमेंट निवासी ओम प्रकाश महेश्वरी की पत्नी जब दवा खरीदकर लौट रही थीं, उसी वक्त एक बाइक सवार अपराधी ने झपट्टा मारकर उनकी चेन छीन ली और फरार हो गया।

पीड़ित महिला ने बताया कि घटना पूरी तरह पास के एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। उन्होंने बरियातू थाना में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की पहचान करने में जुटी है, लेकिन तस्वीरें स्पष्ट नहीं होने से कार्यवाही में दिक्कत आ रही है।

पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे अन्य कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधी की पहचान सुनिश्चित की जा सके। घटना के बाद पीड़िता काफी डरी-सहमी है और सुरक्षा को लेकर चिंतित है।

इसी बीच एक अन्य घटना में मोबाइल चोरी के आरोपी को पकड़ा गया:
रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में एक दुकानदार की सतर्कता से मोबाइल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को गुदड़ी चौक, कुरैशी मोहल्ला निवासी शहबाज कुरैशी (30 वर्ष) को पुलिस ने जेल भेज दिया।

आरोप है कि शहबाज, मॉल स्थित एक कपड़े की दुकान में ग्राहक बनकर घुसा और कपड़े दिखाने के बहाने दुकानदार को व्यस्त कर काउंटर पर रखा मोबाइल चुरा कर भागने लगा। दुकानदार ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है ताकि घटना की पुष्टि हो सके और अन्य संभावित मामलों में आरोपी की संलिप्तता की जांच की जा सके।

 

 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar River Dredging Policy 2026: बिहार की नदियों से हटेगी गाद...

Bihar River Dredging Policy 2026, पटना: बिहार में बाढ़ प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार नदियों से गाद और बालू के...

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026: बिहार के 10 प्रशिक्षु IPS...

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2025 बैच के प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को कानून-व्यवस्था,...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: गुरु गोविंद सिंह जी के...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 360वीं जयंती यानी प्रकाश पर्व-2027 के भव्य आयोजन...