महिला से चेन छीन बाइक सवार फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

रांची: रांची के मोरहाबादी अंतु चौक से आगे ओल्ड मार्केट एरिया, टेगौर हिल रोड के पास एक महिला से दिन-दहाड़े चेन छीनने की घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे सत्येनंदु अपार्टमेंट निवासी ओम प्रकाश महेश्वरी की पत्नी जब दवा खरीदकर लौट रही थीं, उसी वक्त एक बाइक सवार अपराधी ने झपट्टा मारकर उनकी चेन छीन ली और फरार हो गया।

पीड़ित महिला ने बताया कि घटना पूरी तरह पास के एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। उन्होंने बरियातू थाना में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की पहचान करने में जुटी है, लेकिन तस्वीरें स्पष्ट नहीं होने से कार्यवाही में दिक्कत आ रही है।

पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे अन्य कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधी की पहचान सुनिश्चित की जा सके। घटना के बाद पीड़िता काफी डरी-सहमी है और सुरक्षा को लेकर चिंतित है।

इसी बीच एक अन्य घटना में मोबाइल चोरी के आरोपी को पकड़ा गया:
रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में एक दुकानदार की सतर्कता से मोबाइल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को गुदड़ी चौक, कुरैशी मोहल्ला निवासी शहबाज कुरैशी (30 वर्ष) को पुलिस ने जेल भेज दिया।

आरोप है कि शहबाज, मॉल स्थित एक कपड़े की दुकान में ग्राहक बनकर घुसा और कपड़े दिखाने के बहाने दुकानदार को व्यस्त कर काउंटर पर रखा मोबाइल चुरा कर भागने लगा। दुकानदार ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है ताकि घटना की पुष्टि हो सके और अन्य संभावित मामलों में आरोपी की संलिप्तता की जांच की जा सके।

 

 

Jharkhand Coal Belt: CISF की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध कोयला...

Jharkhand Coal Belt, धनबाद: झारखंड के कोयला क्षेत्रों में सितंबर 2026 के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सुरक्षा और कार्रवाई के मोर्चे...

Yogendra Sao Action: योगेंद्र साव के खिलाफ फिर खुला मोर्चा, JMM...

Yogendra Sao Action, रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कांग्रेस के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच विवाद एक बार फिर चर्चा...

Jamshedpur Bank Robbery: जमशेदपुर की सबसे बड़ी बैंक डकैती में बड़ा...

Jamshedpur Bank Robbery: गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में 24 सितंबर को हुई बड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने पांच संदिग्ध डकैतों की तस्वीरें...