नकली वर्दी पहन दिया वारदात को अंजाम, अब असली वर्दीवालों ने भेजा हवालात

धनबाद : फाइनेंस कंपनी के कर्मियों की अपहरण एवं लूटपाट मामले का धनबाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मास्टर माइंड समेत छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. वहीं लूट के 430000 रुपए और स्कार्पियो को भी जब्त किया है. इस मामले का उद्भेदन धनबाद एसएसपी ने किया है.

बता दें कि 12 जनवरी को धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पंडुकी में अपराधियों ने घटना का अंजाम दिया था. अपराधियों ने पुलिस की वर्दी में हथियार के साथ फाइनेंस कंपनी के कर्मियों का अपहरण कर लूटपाट की थी.

loot1 22Scope News

मीडिया से बात करते हुए एसएसपी ने बताया कि निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी विष्णु कुमार मण्डल एवं दीपक चौधरी 4,32,292 रुपए कलेक्शन कर वापस लौट रहे थे, इसी बीच झारखंड पुलिस की वर्दी धारण किये हुए अज्ञात अपराधियों ने जबरन स्कार्पियो में बैठा लिया. उसके बाद पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में सुनसान स्थल पर ले जाकर स्कार्पियो में सवार अपराधियों ने विष्णु कुमार से मारपीट की. फिर मोबाइल एवं रुपयों से भरा बैग छीन लिया. रुपए से भरा बैग छीन लेने के बाद अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मियों को स्कर्पियो से उतार कर जामताड़ा की तरफ भाग गये. वहीं कांड संख्या 06/22 धारा-392 भादवि दर्ज कर अनुसंधान शुरू की गयी.

डीएसपी अमर कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. जांच के क्रम में लूट की घटना में आठ अपराधियों की संलिप्तता उजागर हुई. जिसमें बालकरण यादव समेत कुछ छह अपराधी साहेबगंज एवं धनबाद से पकड़े गये. गिरफ्तार अपराधी निक्कू शर्मा एवं बालकरण यादव का पहले से भी अपराधिक इतिहास रहा है. पूछताछ के क्रम में बालकरण यादव ने पुलिस को बताया कि उसने झारखण्ड पुलिस की वर्दी पहन कर घटना को अंजाम दिया है. वहीं अन्य दो अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है. अपराधियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी तो कई अन्य मामले भी प्रकाश में आने की संभावना है. वैसे पुलिस की वर्दी में लूट का धनबाद जिले में यह पहला मामला है.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Ranchi Cyber Crime: बुजुर्गों को मदद का झांसा देकर बदलता था...

 रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड स्थित होटल से साइबर ठग नावेद खान गिरफ्तार। पुलिस ने 11 एटीएम कार्ड, चार मोबाइल, पासबुक और फर्जी सिम...

Jharkhand SIR Update: झारखंड में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की...

 झारखंड में SIR के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 30 नवंबर को होगा। निर्वाचन आयोग ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया, नवंबर में...

JSSC CGL और JPSC Exam Case: झारखंड हाईकोर्ट ने CGL परीक्षा...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL 2023 परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित रखा। JPSC परीक्षाओं पर सुनवाई जारी, अभ्यर्थियों को अंतरिम राहत...