इलाज के दौरान जेल में कैदी की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

वैशाली : बिहार के वैशाली जिले में महनार जेल के एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान महनार के फतेहपुर कमाली निवासी अशोक चौधरी के रूप में हुई है। अशोक को शराब कारोबार के आरोप में पुलिस ने जेल भेजा था। जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

LN Mishra 1 22Scope News

परिजनों ने हाजीपुर-महनार स्थित मदन चौक व पटेल चौक को बांस-बल्ला लगाकर कर दिया जाम

परिजनों ने हाजीपुर-महनार स्थित मदन चौक और पटेल चौक को बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया। इससे क्षेत्र में यातायात बाधित हो गया। जिससे लोगो का आवागमन बाधित हो गया है। परिजनों का आरोप है कि शराब कारोबार करने मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने में पिटाई की थी। पिटाई करने के बाद उन्हें जेल भेजी गई है। मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर महनार के डीएसपी प्रवीण कुमार भी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : गांव में भीषण आग से लाखों का नुकसान, शादी का सामान भी जला…

यह भी देखें :

दिवेश कुमार की रिपोर्ट

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...