Begusarai: शराब माफियाओं से मिलीभगत: तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार, चार शराब कारोबारी भी धराए

Begusarai: बिहार में लागू शराबबंदी कानून की सख्ती के बावजूद शराब कारोबार में पुलिस की मिलीभगत का बड़ा मामला सामने आया है। बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र में टाइगर मोबाइल के तीन जवानों को शराब माफिया के साथ गठजोड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके निशानदेही पर चार शराब माफिया भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी कुंदन कुमार के निर्देश पर पुलिस ने सलौना रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी की, जहां शराब की डिलीवरी होनी थी। वहां टाइगर मोबाइल के तीनों जवान संदिग्ध हालत में शराब माफिया के साथ मौजूद पाए गए। पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी मौके से भाग निकला।

गिरफ्तार पुलिसकर्मी हैं: नियाज आलम, चंदन कुमार, शशि कुमार

मौके पर बरामद सामग्री: 22 लीटर देसी शराब, 3 लीटर विदेशी शराब, 17,500 नगद और 8 मोबाइल फोन

पुलिसकर्मियों से सख्ती से पूछताछ और मोबाइल डेटा खंगालने के बाद यह खुलासा हुआ कि ये तीनों शराब कारोबारियों से सीधे संपर्क में थे। इसी आधार पर चार अलग-अलग जगहों से चार शराब माफिया को गिरफ्तार किया गया।

मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स और बातचीत के आधार पर यह भी सामने आया कि रोजाना शराब की बिक्री के बाद फिक्स रकम और एक बोतल शराब इन जवानों को दी जाती थी। यही नहीं, देर रात एक पिकअप वैन पर 135 कार्टन विदेशी शराब भी लाने की तैयारी थी, जिसे पुलिस की मौजूदगी भांपकर फरार करवा दिया गया।

डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि तीनों जवानों को निलंबित कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शराब माफियाओं से मिलीभगत कर रहे इन पुलिसकर्मियों का पर्दाफाश होने के बाद पूरे विभाग में हलचल मच गई है।

रिपोर्ट: अजय शास्त्री

 

 

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...

Bunti Khan Viral Statement: वासेपुर में परेड के बाद सामने आया...

Bunti Khan Viral Statement, धनबाद: वासेपुर के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद उसका एक कथित बयान सोशल...

JPSC-JSSC Exam Scam: 2500+ अभ्यर्थियों के भविष्य पर हाईकोर्ट सख्त, CID...

JPSC-JSSC Exam Scam, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़ी परीक्षा धांधली और भर्ती प्रक्रिया के मामले...