गयाजी: बिहार के गयाजी में BJP किसान मोर्चा ने अहिल्याबाई होकर की 300वीं जयन्ती मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने BJP के किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में एक पदयात्रा भी निकाली जो किसान मोर्चा कार्यालय से निकल कर विष्णुपद मंदिर तक पहुंची। विष्णुपद मंदिर में कार्यकर्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर की तैलचित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की एक ऐसी अद्वितीय महिला शासक थीं, जिन्होंने न केवल एक शक्तिशाली प्रशासक के रूप में बल्कि एक महान समाजसेवी और धर्मपरायण महिला के रूप में भी अपनी अमिट छवि स्थापित की। वे मराठा साम्राज्य के प्रमुख सैन्य नेता मल्हारराव होलकर की पुत्रवधू थीं। पति खंडेराव होलकर की असमय मृत्यु के पश्चात और बाद में ससुर मल्हारराव के निधन के बाद अहिल्याबाई ने होलकर राज्य का बागडोर संभाला। अहिल्याबाई का शासनकाल सामाजिक, धार्मिक और प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध रहा।
उन्होंने महिलाओं के उत्थान, विधवा पुनर्विवाह, शिक्षा और धार्मिक सहिष्णुता को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्य किए। उनका शासन न्यायप्रियता, प्रशासनिक दक्षता और जनकल्याण की दृष्टि से आदर्श माना जाता है। वे एक कुशल प्रशासक थीं जिन्होंने राज्य में शांति और समृद्धि स्थापित की। उन्होंने भारत के कई प्रमुख तीर्थस्थलों का पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार कराया जिसमें गया जी का विष्णुपद मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, गुजरात का सोमनाथ मंदिर, रामेश्वरम्, द्वारका, उज्जैन, और बद्रीनाथ जैसे मंदिर प्रमुख हैं।
वह नियमित रूप से दरबार में बैठती थीं और प्रजा की समस्याओं को सुनकर स्वयं न्याय करती थीं। उनके न्याय की मिसाल आज भी दी जाती है। वे एक आदर्श प्रशासक, सशक्त महिला और महान दार्शनिक थीं अहिल्याबाई होलकर का जीवन समर्पण, सेवा, न्याय और धर्म की मिसाल है। उनकी जयंती हम सभी को यह स्मरण कराती है कि भारत की धरती ने कितनी महान महिलाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपने विवेक, पराक्रम और सेवा से समाज को दिशा दी। वे आज भी भारतीय नारीशक्ति की प्रतीक हैं। इस दौरान राष्ट्रीय सेवक संघ के प्रचारक विनोद, BJP के वरिष्ठ नेता राणा रणजीत सिंह, BJP के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, सहित अन्य उपस्थित थे।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- PM का दो दिवसीय दौरा रहा फ्लॉप, राजद कांग्रेस ने एक सुर में कहा…
गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट



















