किसान परेशान बिजली विभाग को नहीं है ध्यान, महीनों पहले बने उपभोक्ता खेतों में नहीं पहुंची बिजली की तार

कैमूर: एक तरफ राज्य की सरकार खेतों में पटवन के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा करती है तो दूसरी तरफ अधिकारियों की उदासीनता की वजह से महीनो पहले उपभोक्ता बनने के बावजूद किसान के खेतों तक बिजली की तार नहीं पहुंची है। खेतों में धान का बिचड़ा डालने के लिए किसान परेशान हैं और पटवन का कोई उपाय नहीं। मामला है कैमूर के भभुआ प्रखंड के मनिहारी गांव का। ग्रामीण किसानों ने बताया कि गांव के करीब 15-20 किसान खेतों में पटवन हेतु बिजली के लिए उपभोक्ता बन चुके हैं लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी अब तक खेत में न तो पोल खड़ा किया गया और न ही बिजली की तार।

यह भी पढ़ें – दरभंगा में आक्रोशित लोगों ने डिप्टी मेयर को बनाया बंधक, माफ़ी मांगने पर मामला हुआ शांत…

किसानों ने कहा कि लोग खुद से ही बांस बल्ले के सहारे किसी तरह बिजली की तार खेतों तक ला कर बोरिंग तो गरवा लिया लेकिन अक्सर हवा की वजह से बांस टूट जाता है जो कि एक नए हादसे को दावत देता है। किसानों ने कहा कि धान का बिचड़ा डालने का समय बिता जा रहा है लेकिन पटवन की व्यवस्था अब नहीं की गई है। मामले में बिजली विभाग के ग्रामीण एसडीओ मोहम्मद इमरान अंसारी ने बताया कि खेती का समय है, प्रोजेक्ट एजेंसी को सख्त आदेश दिया हुआ है कि बिजली का जो किसान कनेक्शन लिए है तत्काल पोल तार लगा दिया जाए जिससे किसानों को खेत पटवन में परेशानी न हो।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  पाल महासंघ ने मनाई अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...