Advertisment

मुखिया मनोज कुमार ने कहा- कांग्रेस के टिकट पर टिकारी विधानसभा से लड़ना चाहते हैं चुनाव

गयाजी : गयाजी जिले के मेन थाना अंतर्गत कुरियावां पंचायत के मुखिया मनोज कुमार अब विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी की कोशिश में हैं। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी से दावेदारी भी ठोक दी है। वर्तमान में मेन थाना अंतर्गत कुरियावां अपने पैतृक गांव से मुखिया मनोज कुमार गया जिला कांग्रेस के महासचिव भी हैं। इनका कहना है कि टिकारी की जनता उन्हें अब विधायक के रूप में देखना चाहती है। इसलिए वे अपनी दावेदारी कर रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस से टिकट मिलेगा। इसके लिए मैं कांग्रेस के कई वरीय नेताओं से बात कर चुका हूं। वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह से मिल चुके हैं और बातचीत की है। वहीं, सकारात्मक आश्वासन मिला है कि मेरे कार्यों और सेवा को देखते हुए पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस से टिकट टिकारी विधानसभा के लिए मिलेगी।

LN Mishra 1 22Scope News

22 साल से देश की सेवा, 9 साल से मुखिया – मनोज कुमार

मनोज कुमार ने बताया कि 22 साल देश सेवा में योगदान दिए और रिटायर होकर जब गांव को लौटे तो नौ सालों से कुरियावां अपने पैतृक गांव स्थित पंचायत के मुखिया हैं। हर आदमी का उद्देश्य होता है कि वह आगे बढ़े। जनता का साथ हो तो इस उद्देश्य से कि जन सेवा करूं। टिकारी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के सिंबल पर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता हूं। मैं जात-पात नहीं मानता क्योंकि मैंने देश के लिए 22 साल सेवा की है। एक मेस में खाना खाया और वहीं से जाति-पाति खत्म हो गई। मैं जनता के लिए कुछ करना चाहता हूं। टिकारी की महान जनता से निवेदन है कि पार्टी टिकट देती है, तो मदद कीजिए।

यह भी देखें :

टिकारी में मेरा घर है, मेरी मां टिकारी क्षेत्र से 5 बार वार्ड काउंसिल भी रही हैं – मनोज कुमार

उन्होंने बताया कि टिकारी में मेरा घर है, मेरी मां टिकारी क्षेत्र से पांच बार वार्ड काउंसिल भी रही हैं। हमें कांग्रेस की ‘माई बहन योजना’ का वादा अच्छा लगता है। कांग्रेस पार्टी की नीति काफी अच्छी है जो मुझे पसंद है। टिकट को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं और लोगों का पूरा सपोर्ट मिल रहा है। लोग कह रहे कि टिकट लेकर आईए आपको विधानसभा भेजेंगे। टिकारी उनकी कर्मभूमि है, वह यहां सालों रह चुके हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह जनता की अपेक्षा पर खरा उतर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी में जिला में महासचिव हैं। टिकारी विधानसभा से मुझे टिकट मिलेगा और जनता की सेवा करने का मौका आएगा।

यह भी पढ़े : विधानसभा चुनाव लड़ेंगे चिराग, भारती ने कहा- आरक्षित सीट से नहीं, बल्कि सामान्य सीट ले लड़ें चुनाव

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Anjana Kumari Wushu Championship: ग्रामीण झारखंड से जॉर्जिया तक पहुंची अंजना...

Anjana Kumari Wushu Championship: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) द्वारा समर्थित युवा एथलीट अंजना कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: खडंगाझाड़ में लगेगी रामदास सोरेन की आदमकद...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: टेल्को स्थित खडंगाझाड़ झंडा चौक में पूर्व मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि के...

Ranchi Van Mahotsav 2026: विधानसभा परिसर में 77वां वन महोत्सव, CM...

Ranchi Van Mahotsav 2026: विधानसभा परिसर में मंगलवार को 77वां वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री, विधायक और अधिकारियों...