Jamshedpur Dengue Alert: डेंगू के 5 संदिग्ध मरीज मिले, मलेरिया के 35 केस भी सामने आए

 जमशेदपुर में डेंगू के पांच संदिग्ध मरीज मिले हैं। जापानी इंसेफ्लाइटिस के दो और स्वाइन फ्लू का एक संदिग्ध भी मिला, मलेरिया के 35 मरीज मिले।


Jamshedpur Dengue Alert : शहर में मच्छरजनित और वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जमशेदपुर में डेंगू के पांच संदिग्ध मरीज मिले हैं। सभी मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। डेंगू जैसे लक्षण मिलने के बाद अस्पतालों ने मरीजों के सैंपल जिला सर्विलांस विभाग को भेजे हैं। विभाग ने संक्रमण की पुष्टि के लिए सैंपल एमजीएम मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही डेंगू संक्रमण की आधिकारिक पुष्टि होगी।

Jamshedpur Dengue Alert:छोटा गोविंदपुर और मानगो में मिले डेंगू संदिग्ध

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, डेंगू के सभी पांच संदिग्ध मरीज छोटा गोविंदपुर और मानगो इलाके में मिले हैं। इन दोनों क्षेत्रों को स्वास्थ्य विभाग पहले से डेंगू डेंजर जोन के रूप में चिह्नित कर चुका है।

डेंगू के अलावा मंगलवार को जापानी इंसेफ्लाइटिस के दो संदिग्ध मरीज भी मिले हैं। वहीं स्वाइन फ्लू यानी H1N1 का भी एक संदिग्ध मरीज सामने आया है। इन मरीजों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही इन संक्रमणों की स्थिति स्पष्ट होगी।

 

Jamshedpur Dengue Alert:4,695 लोगों की मलेरिया जांच, 35 पॉजिटिव

इधर, जिले में मलेरिया नियंत्रण अभियान भी जारी है। मंगलवार को विभिन्न प्रखंडों में कुल 4,695 लोगों की मलेरिया जांच की गई। जांच में 35 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमित मरीजों में 26 PF मलेरिया, आठ PV मलेरिया और एक मिक्स मलेरिया का मरीज शामिल है। पोटका प्रखंड में मलेरिया के सबसे अधिक मरीज सामने आए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में जांच और निगरानी बढ़ा दी है।

Jamshedpur Dengue Alert:स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और जागरूकता बढ़ाई

डेंगू, मलेरिया और अन्य वायरल बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग प्रभावित क्षेत्रों में जांच अभियान के साथ जागरूकता गतिविधियां भी तेज कर रहा है। लोगों को मच्छरों से बचाव और घर के आसपास पानी जमा नहीं होने देने की सलाह दी जा रही है।

फिलहाल डेंगू, जापानी इंसेफ्लाइटिस और H1N1 के संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इन मामलों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...