कोरोना से 6 लोगों की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, बाजारों में दिखाई सख्ती

जमशेदपुरः सोमवार को कोरोना से 6 लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन के होश उड़े हुए हैं. सरकार और जिला प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं. वहीं मंगलवार को जिला प्रशासन ने एक बार फिर से शहर की सड़कों पर सख्ती दिखाई और बाजार में भीड़- भाड़ इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान बेतरतीब खड़ी गाड़ियों के हवा भी निकाले गये और गाड़ी मालिकों को फटकार भी लगाई गई.

jsr 1 1 22Scope News

मंगला हाट को कराया बंद

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने बगैर मास्क के सड़कों पर निकले लोगों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए जुर्माना वसूला गया. उन्होंने बताया कि शहर में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है. वहीं एमजीएम अस्पताल में तकनीकी खराबी के कारण जांच नहीं हो पा रही थी, और लोग इसे संक्रमण कम होने की भूल मान बैठे हैं. उन्होंने लोगों से ऐसी गलती ना करने की अपील करते हुए बताया कि कोरोना का खतरा टला नहीं है, बल्कि और व्यापक रुख अपना रहा है. सरकार के निर्देशों को अनदेखी कर मंगला हाट लगाने पहुंचे दुकानदारों को भी जिला प्रशासन ने बंद कराया ताकि कोरोना की बढ़ रही रफ्तार पर काबू पाया जा सके.

jsr 2 1 22Scope News

एमजीएम अस्पताल में कोरोना जांच मशीन खराब

कोरोना जांच में आयी कमी के कारण सही संक्रमितों की पहचान नहीं हो पा रही है. शहर के बड़े अस्पताल एमजीएम में तकनीकी खराबी के कारण कोरोना जांच नहीं हो पा रही है. जांच नहीं होने से संक्रमितों की सही पहचान नहीं हो रही है, इसलिए भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है और आम जनता बेपरवाह होते जा रही है.

रिपोर्ट- लाला जवीन

24 घंटों में कोरोना के 3,06,064 नए मामले दर्ज, 2,43,495 लोग हुए ठीक

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने डिजिटल शिक्षा...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...