एसटी आयोग में ‘हम’ नेताओं को मिली जगह तो पार्टी ने जताई खुशी, दी शुभकामनाएं…

पटना: बिहार राज्य महादलित आयोग में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर पार्टी ने खुशी जताई है साथ ही नेताओं को शुभकामनाएं भी दी। हम की तरफ से कहा गया कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की ओर से यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं आईटी सेल के अध्यक्ष देवेंद्र मांझी को बिहार राज्य महादलित आयोग का उपाध्यक्ष, तथा मुंगेर जिलाध्यक्ष मुकेश मांझी को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन एवं प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने दोनों नेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। हम (से.) को पूर्ण विश्वास है कि देवेंद्र मांझी एवं मुकेश मांझी अपने अनुभव, समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ महादलित समाज की बेहतरी, अधिकारों की रक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु उल्लेखनीय कार्य करेंगे। यह नियुक्तियाँ सामाजिक न्याय एवं समावेशी विकास की दिशा में एक सशक्त कदम हैं, जिससे महादलित समाज को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी। बधाई देने वाले अन्य नेताओं में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय, श्याम सुंदर शरण, अविनाश कुमार, राजेश रंजन, राजेश्वर मांझी, मो कमाल परवेज, रामविलाश प्रसाद, अनिल रजक, गीता पासवान, शकील हाशमी, श्रवण कुमार, सुनील शाह, रविंद्र कुमार शास्त्री, राकेश कुमार, नीरज पटेल, रबिंद्र बाबा, पंकज मालाकार आदि लोग थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   जून तक राज्य की ग्रामीण सड़कों से खत्म होंगे गड्ढे, इतने किलोमीटर की सड़कों का होगा कायाकल्प

पटना से विवेक रंजन पांडेय की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img