बिहार में एक और आयोग का गठन, RLM नेता को भी मिली जगह तो उपेंद्र कुशवाहा ने…

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब अपनी रणनीति पर काम करने लग गये हैं। सभी जाति और सभी पार्टी को साधने के लिए उन्होंने अपना कदम भी बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में बिहार में एक और आयोग का पुनर्गठन किया गया है। इस आयोग में नीतीश कुमार ने उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी के नेता को भी जगह दी है। नीतीश कुमार ने राज्य में राज्य खाद्य आयोग का पुनर्गठन किया गया है।

खाद्य आयोग में प्रह्लाद कुमार को अध्यक्ष बनाया गया है जबकि उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो के नेता अंगल कुमार कुशवाहा को सदस्य बनाया गया है। इसके साथ ही खाद्य आयोग में भभुआ से चुनाव लड़ चुकी रिंकी रानी और भाजपा के मनोज कुमार उर्फ़ मनोज नेता को सदस्य बनाया गया है। खाद्य आयोग में पार्टी के नेता को जगह दिए जाने पर उपेन्द्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें – राजधानी में मिले दो स्वास्थ्यकर्मी समेत CORONA के 9 नए मरीज, पीड़ितों की संख्या हुई 45…

उन्होंने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा है कि ‘राज्य सरकार द्वारा बिहार राज्य खाद्य आयोग का गठन हुआ है। इसमें हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता और लम्बे काल से हर क्षण मेरे संघर्ष के सबसे निकट के साथी श्री अंगद कुशवाहा जी को सदस्य मनोनीत किया गया है। श्री अंगद कुशवाहा जी और अन्य सदस्यों को बहुत बहुत बधाई। साथ ही राज्य के माननीय मुख्यमंत्री, माननीय उपमुख्यमंत्री, एनडीए के विभिन्न दलों के प्रदेश अध्यक्ष तथा केन्द्र एवं राज्य नेतृत्व के सभी नेताओं के प्रति राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से हार्दिक आभार।’

LN Mishra 1 22Scope News

बता दें कि इससे पहले नीतीश कुमार ने राज्य में छः आयोगों का गठन किया जिसमें जदयू के साथ ही भाजपा, लोजपा(रा) और हम के नेताओं को विभिन्न पदों पर जगह दी गई लेकिन उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो के नेता को पहली बार खाद्य आयोग में जगह दी गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बकरीद के मौके पर खान सर के कोचिंग संस्थान पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान…

Bihar PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment: बिहार के 73 लाख...

Bihar PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment, पटना: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने के साथ ही बिहार के 73...

Jio Core Mobile Subscribers: सितंबर में जियो ने जोड़े एयरटेल से...

Jio Core Mobile Subscribers: शेयर बाजार में दमदार लिस्टिंग के बाद रिलायंस जियो के लिए टेलीकॉम सेक्टर से एक और सकारात्मक खबर सामने आई...

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...