Koderma: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

Koderma: जिले के छतरबर गांव में 11 हजार वोल्टेज के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। वहीं इस घटना के बाद से परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मृतक की पहचान 41 वर्षीय शंकर गुप्ता के रूप में हुई।

घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की। लेकिन परिजनों ने शव को पुलिस को सौंपने से इंकार कर दिया। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और विभाग से मुआवजे की मांग की। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे व पत्नी है। जिसकी सारी जिम्मेदारी मृतक के कंधों पर ही थी।

Koderma: बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

मृतक शंकर गुप्ता के भतीजे अक्षय कुमार गुप्ता ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब उनके चाचा रात का खाना खाने के बाद छत पर टहलने गए थे। हाईटेंशन तार उनके घर के छत के उपर से ही गया हुआ है, जो छत से काफी कम उंचाई पर है। टहलने के दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गए। जिससे उनकी वहीं पर मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि उनके द्वारा कई बार बिजली विभाग को तार को हटाने को लेकर शिकायत की गई थी। लेकिन बिजली विभाग ने इस ओर ध्यान देना उचित नहीं समझा।

रिपोर्टः अमित कुमार

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...