भागलपुर: अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ता जा रहा है कि अब वे न तो समय देखते हैं और न ही जगह, बस मन में आया और दे दिया आपराधिक घटना को अंजाम। ऐसा ही कुछ देखने को मिला भागलपुर में जहां पोस्ट ऑफिस से रुपए निकाल कर घर जा रहे एक वृद्ध के साथ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट पाट की कोशिश की। घटना भागलपुर के पासी टीला पोस्ट ऑफिस के समीप की है जो कि ललमटिया थाना से महज कुछ ही दूर है।
हालांकि इस लूट पाट के दौरान वृद्ध ने साहस का परिचय दिया और लुटेरे को पकड़ लिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी ने अपनी पहचान मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के करेला निवासी सुभाष पंडित के रूप में बताया। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले में सिटी डीएसपी 2 राकेश कुमार ने बताया कि चार अपराधियों ने लूट पाट की कोशिश की थी। घटना के दौरान एक अपराधी गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- कांग्रेस के माई बहिन मान योजना को लेकर घर घर जा कर संवाद कर रहे कार्यकर्त्ता, गया जिलाध्यक्ष ने कहा…
भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट


















