दिनदहाड़े अपराधियों ने की लूट की कोशिश, वृद्ध ने हिम्मत दिखाते हुए एक को दबोचा…

भागलपुर: अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ता जा रहा है कि अब वे न तो समय देखते हैं और न ही जगह, बस मन में आया और दे दिया आपराधिक घटना को अंजाम। ऐसा ही कुछ देखने को मिला भागलपुर में जहां पोस्ट ऑफिस से रुपए निकाल कर घर जा रहे एक वृद्ध के साथ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट पाट की कोशिश की। घटना भागलपुर के पासी टीला पोस्ट ऑफिस के समीप की है जो कि ललमटिया थाना से महज कुछ ही दूर है।

हालांकि इस लूट पाट के दौरान वृद्ध ने साहस का परिचय दिया और लुटेरे को पकड़ लिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी ने अपनी पहचान मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के करेला निवासी सुभाष पंडित के रूप में बताया। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले में सिटी डीएसपी 2 राकेश कुमार ने बताया कि चार अपराधियों ने लूट पाट की कोशिश की थी। घटना के दौरान एक अपराधी गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  कांग्रेस के माई बहिन मान योजना को लेकर घर घर जा कर संवाद कर रहे कार्यकर्त्ता, गया जिलाध्यक्ष ने कहा…

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Chhath Song Shooting: देव सूर्य मंदिर में छठ गीत की शूटिंग,...

Chhath Song Shooting, औरंगाबाद: लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से...

JPSC Exam Cancellation: झारखंड हाईकोर्ट ने तीन भर्ती परीक्षाओं पर फैसला...

JPSC Exam Cancellation, रांची: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, बाल...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ राहत की दूसरी किस्त जारी, अब...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण में 1,60,201 परिवारों के...