बकरीद के अवसर पर कटिहार जिला प्रशासन रहेगा सतर्क, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

कटिहार: कटिहार में ईद-उल-अजहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर विकास भवन सभागार में डीएम मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसपी वैभव शर्मा, नगर आयुक्त संतोष कुमार, सदर एसडीओ आलोक चंद्र चौधरी सहित शहर के प्रमुख बुद्धिजीवी शामिल हुए। डीएम मीणा ने कहा कि पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

Screenshot 20250603 202128 WhatsApp 22Scope News

नगर निगम की ओर से सफाई और पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने यातायात व्यवस्था को लेकर भी यातायात डीएसपी को निर्देश दिए। सभी दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि उनकी सजगता से ही त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न होगा। विद्युत और पेयजल आपूर्ति भी सुनिश्चित की जाएगी। वहीं एसपी वैभव शर्मा ने कहा कि थाना स्तर पर भी बैठक कर सभी को जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां लगातार गश्त और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जाएगी। जिला प्रशासन सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर बनाए हुए है ताकि अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई हो सके।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदम: अरवल में दिव्यांगजनों के बीच ट्राइसाइकिल वितरित

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...