कोडरमा में लगाया गया धारा 144, सोशल मीडिया पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर

फ्लैग मार्च निकाल प्रशासन ने दिया संदेश

कोडरमा : सोशल मीडिया पर भड़काऊ और हिंसक संदेशों का प्रचार और प्रसार रोकने के लिए आज कोडरमा में फ्लैग मार्च निकाला गया. वहीं पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया है. एसडीओ मनीष कुमार और एसडीपीओ अशोक कुमार की अगुवाई में झुमरीतिलैया शहर और कोडरमा में फ्लैग मार्च निकाला गया. जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे.

flag march1 22Scope News

इसके अलावा लोगों से माईकिंग के जरिए सोशल मीडिया पर आने वाले संदेशों को फॉरवर्ड नहीं करने की हिदायत दी गई. इसके अलावे बरही में रूपेश कुमार पांडेय की मौत के बाद तनाव की स्थिति को देखते हुए कोडरमा जिले में भी आज से धारा 144 लागू कर दी गई है. इसके तहत किसी तरह के जुलूस और रैली पर पाबंदी लगा दी गई है.

flag march12 22Scope News

एसडीओ मनीष कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन नजर रखे हुए हैं और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर आज से जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया है. मौके पर मौजूद एसडीपीओ अशोक कुमार ने कहा कि कई लोगों को सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश फॉरवर्ड करने के आरोप में थाने में बुलाकर हिदायत दी गई है और ऐसे लोगों से बॉड भरवाया गया है. उन्होंने कहा कि कोडरमा पुलिस सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग कर रही है.

रिपोर्ट: अमित

Nishant Kumar Varanasi Visit: वाराणसी में निशांत कुमार के दौरे को...

Nishant Kumar Varanasi Visit: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के आगामी 1 नवंबर को प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...