Advertisment

IIT नगरी पटवा टोली के छात्रों ने फिर अपना परचम लहराया

गयाजी: गयाजी के मानपुर के पटवा टोली में वृक्ष द चेंज शिक्षण संस्थान के कई छात्रों ने जेईई मेन का रिजल्ट आते ही मानपुर का पटवा टोली इलाका फिर एक बार ख़ुशी की लहर में डूब गया। बुनकर नगरी में मिठाइयों का दौर चला, छात्र-छात्राओं की कामयाबी पर माता-पिता ने बांहे फैलाईं और चेहरों पर मुस्कान खिल गई। वृक्ष द चेंज से इस बार 8 स्टूडेंट्स IIT कालेज के लिए खुद को दावेदार साबित किया है। वहीं 17 बच्चे एनआईटी के लिए रैंक हासिल किया है।

गौरतलब है कि पटवाटोली में वृक्ष द चेंज के तहत और भी संस्थाएं काम कर रही है। सभी अपने अपने स्टूडेंट्स की डिटेल जानकारी जुटा रहे हैं। बताया जा रहा है इस बार करीब 17 बच्चे IIT के लिए पास हुए हैं। वार्ड संख्या 49 अंतर्गत पटवा टोली स्थित वृक्ष द चेंज कोचिंग संस्थान के दर्जनों छात्रों ने इस बार जेईई मेन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। छात्रों ने रैंक लाकर मानपुर पटवाटोली का नाम रोशन किया है।

संस्थान के निदेशक चंद्रकांत पाटेश्वरी ने बताया कि संस्थान छात्रों बेहतर प्रदर्शन किया है। काफी अच्छे रैंक हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया की राजनन्दन 200, कशिश कुमारी ओबीसी रैंक 8910, शशिकांत कुमार 8001 मंतराज 81 (पीडब्ल्यूडी), अभिनव आनंद 80 (एससी), यशराज 9786, शुभम कुमार, 8292, केतन कुमार 12514, अहाना 4029, सारिका कुमारी 8131, सानिका कुमारी 11079, सावन कुमार 7000 रैंक प्राप्त किया है।

छात्रों की सफलता पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना पटवा ने बधाई देते हुए कहा कि पटवा टोली के बच्चे हर बार की तरह इस बार भी खुद को बेहतर साबित कर रहे हैं कि मेहनत और लगन हो तो कोई भी परीक्षा कठिन नहीं। आज पूरा पटवाटोली गर्व महसूस कर रहा है। इस मौके पर माता-पिता और शिक्षकों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। पूरे मोहल्ले में दिनभर जश्न जैसा माहौल बना रहा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM नीतीश का संकल्प महिला सशक्तिकरण पर काम करेगा PNB, जीविका स्वयं सहायता समूहों को…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Anjana Kumari Wushu Championship: ग्रामीण झारखंड से जॉर्जिया तक पहुंची अंजना...

Anjana Kumari Wushu Championship: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) द्वारा समर्थित युवा एथलीट अंजना कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: खडंगाझाड़ में लगेगी रामदास सोरेन की आदमकद...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: टेल्को स्थित खडंगाझाड़ झंडा चौक में पूर्व मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि के...

Ranchi Van Mahotsav 2026: विधानसभा परिसर में 77वां वन महोत्सव, CM...

Ranchi Van Mahotsav 2026: विधानसभा परिसर में मंगलवार को 77वां वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री, विधायक और अधिकारियों...