Advertisment

ऑटो चलाया, दूध बेचा नहीं हारी हिम्मत, अब बेटा बना सेना में अधिकारी…

किसानी से मुश्किलें नहीं टली तो ऑटो तक चलाया, दूध बेचे, अब बेटा बना एयरफोर्स ऑफिसर

गयाजी: बिहार के गया जी के सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके के रहने वाले लक्की कुमार ने एनडीए प्रशिक्षण में टॉप किया है। लक्की अब एयर फोर्स में ऑफिसर बनेगें। बिहार के गया जी के वजीरगंज प्रखंड के कढौना गांव के लक्की कुमार ने महाराष्ट्र के पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में टॉप किया है। लक्की ने लंबा संघर्ष किया, घर की स्थिति से लेकर कोविड तक बड़ी बाधा बनकर आई, लेकिन लक्की और उसके परिवार ने सभी बाधाओं को पार करते हुए सफलता की वह कहानी लिख दी, जो आज एक मिसाल है।

वहीं, हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी है। परिवार ने ठान लिया था, बेटे के लक्ष्य को बीच में रुकने नहीं दूंगा एक संयुक्त परिवार कितना कारगर होता है, वह भी लक्की की सफलता की कहानी में शामिल है। गयाजी के कढौना गांव के विनोद सिंह तीन भाई हैं। सभी परिवार के लोग साथ रहते हैं। सभी सुख-दुख में एक दूसरे का सहयोग करते हैं। हालांकि, विनोद सिंह इतने बड़े किसान नहीं थे, जिससे कि अपने बेटे को कुछ बना सकते, लेकिन उन्होंने बेटे को के लक्ष्य को पूरा कराने के लिए वह संघर्ष किया, जो एक पिता के रूप में भी मिसाल है।

विनोद सिंह ने लक्की को शुरू से ही अच्छी शिक्षा देनी दिलानी शुरू की और लक्की आगे बढ़ता गया। इस बीच घर की स्थिति बीच में खराब भी हुई, तो भी विनोद सिंह ने संघर्ष जारी रखा। लक्की के पिता विनोद सिंह बताते हैं, कि काफी दिक्कते झेलनी पड़ी, लेकिन हमने एक बार तय कर लिया था, कि नमक रोटी खाएंगे, लेकिन अपने बेटे लक्की के लक्ष्य को हासिल करने में कोई बाधा नहीं आने देगें। इसके बीच दिक्कते होती रही, मुश्किलें आती रही, कभी किसानी से बहुत कुछ कर पाना मुश्किल हो गया, तो उन्होंने ऑटो चलाना शुरु किया। दो गायें थी, तो गायों का दूध भी बेचनी शुरू किया।

ऑटो चलाते थे और साथ में गाय का दूध भी बेचते थे। इस तरह एक किसान के साथ-साथ विनोद सिंह ने इतना संघर्ष किया, कि आखिरकार उसका परिणाम एक बड़ी सफलता के रूप में आया। लक्की ने न सिर्फ एनडीए क्वालीफाई की, बल्कि एनडीए प्रशिक्षण में देशभर में टॉपर भी रहे। वहीं, लक्की की मां मालती देवी भावुक हो जाती है। वह कहती है, कि वह शुरू से ही मेहनती था, रात दिन पढता था। हम जब कहते थे, कि सो जाओ, तो वह कहता था, कि आप सो जाइए।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM नीतीश का संकल्प महिला सशक्तिकरण पर काम करेगा PNB, जीविका स्वयं सहायता समूहों को…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Anjana Kumari Wushu Championship: ग्रामीण झारखंड से जॉर्जिया तक पहुंची अंजना...

Anjana Kumari Wushu Championship: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) द्वारा समर्थित युवा एथलीट अंजना कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: खडंगाझाड़ में लगेगी रामदास सोरेन की आदमकद...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: टेल्को स्थित खडंगाझाड़ झंडा चौक में पूर्व मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि के...

Ranchi Van Mahotsav 2026: विधानसभा परिसर में 77वां वन महोत्सव, CM...

Ranchi Van Mahotsav 2026: विधानसभा परिसर में मंगलवार को 77वां वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री, विधायक और अधिकारियों...