Advertisment

दुष्कर्म पीड़िता के घर इलाज करने पहुंचे डॉक्टर ने तो आरोपियों ने पेड़ में बांध कर दी पिटाई, डॉक्टर अस्पताल में भर्ती

गया: दुष्कर्म पीड़ता के घर महिला का इलाज करने गए ग्रामीण चिकित्सक को गांव के कुछ लोगों व महिलाओं ने पेड़ में बांधकर जमकर पीटा। डाक्टर को इस कदर पीटा गया कि वह लहूलुहान हो गया। मानो डाक्टर ने कोई बड़ा अपराध कर दिया हो। खास बात यह भी डाक्टर को लोग पीटते रहे व पूरा गांव बाल बच्चे सहित तमाशबीन बन कर देखता रहा। घटना जिले नक्सल प्रभावित गुरपा थाना क्षेत्र के हाराखुरा का है।

गनीमत रही कि दुष्कर्म पीड़िता के घर की भांजी डाक्टर को पिटता देख घर से भाग कर मुख्य सड़क पर पहुंची। वहां उसे डायल 112 की गाड़ी आती हुई दिखाई दी। इस पर उसने रोते चिल्लाते हुए हाथ दिया और गाड़ी को रुकवाया। पुलिस वाले को सारी कहानी बताई। डायल 112 की टीम हाराखुरा पहंची। पुलिस को आता देख मारपीट करने वाले लोग गांव से भाग गए। पुलिस वालों ने पेड़ में रस्सी से बंधे डाक्टर जितेंद्र यादव को मुक्त किया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे मगध मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दुष्कर्म पीड़िता के घर की महिलाओं का कहना है कि 2021 में उसके घर की लड़की के साथ गांव के कुछ लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में केस चल रहा है। बीती 30 मई को हमारी गवाही थी। इससे पूर्व आरोपी एकजुट हो कर केस वापस लेने के लिए दवाब बना रहे थे। 2 बार मारपीट की घटना को भी अंजाम दे चुके हैं। बावजूद इसके हमने 30 मई को कोर्ट में गवाही दे दी। इसके बाद से आरोपी पक्ष जान से मारने की धमकी दे रहा था।

महिला ने बताया कि मंगलवार को उसकी तबीयत खराब हुई तो पास के गांव से डॉक्टर जितेंद्र यादव को घर पर बुलाया। डाक्टर के घर पर पहुंचते ही दुष्कर्म के आरोपी बड़ी संख्या में घर मे घुस गए और डॉक्टर को केस में मददगार बताते हुए मारपीट करने लगे। यही नहीं घर से घसीट कर वे डाक्टर को पास के पेड़ में रस्सी से बांधकर पीटने लगे। आरोपियों द्वारा की गई पिटाई से डाक्टर लहलुहान हो गए। इस बीच किसी तरह से पुलिस मौके पर पहुंची तो वे भाग गए। तब जाकर डाक्टर की जान बच सकी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM नीतीश का संकल्प महिला सशक्तिकरण पर काम करेगा PNB, जीविका स्वयं सहायता समूहों को…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Anjana Kumari Wushu Championship: ग्रामीण झारखंड से जॉर्जिया तक पहुंची अंजना...

Anjana Kumari Wushu Championship: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) द्वारा समर्थित युवा एथलीट अंजना कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: खडंगाझाड़ में लगेगी रामदास सोरेन की आदमकद...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: टेल्को स्थित खडंगाझाड़ झंडा चौक में पूर्व मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि के...

Ranchi Van Mahotsav 2026: विधानसभा परिसर में 77वां वन महोत्सव, CM...

Ranchi Van Mahotsav 2026: विधानसभा परिसर में मंगलवार को 77वां वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री, विधायक और अधिकारियों...