फूस के घर में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, पुलिस ने किया खुलासा

मधेपुरा : मधेपुरा पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफ़लता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुवन पंचायत के सोनवर्षा वार्ड नंबर 1 में छापेमारी की. जहां फूस के घर में चल रहे अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. छापेमारी में पुलिस ने एक पूर्ण निर्मित देशी मस्कट और देशी कट्टा, 6 अर्ध निर्मित बैरल, पिस्तोल में उपयोग आने वाला 5 ट्रिगर के अलावे भारी मात्रा में हथियार निर्माण का औजार भी बरामद किया है. इस औजार में लोहा काटने की आरी, डाई, रेती, सरसी, पिलास, सुम्हा, छेनी, लोहे का रंदा, स्प्रिंग, लोहा गरम करने वाला भाथी आदि बरामद किया गया है.

mini gun1 22Scope News

इस प्रकरण में मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी की उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के सोनवर्षा में कुछ लोग अवैध हथियार का निर्माण कर उसका कारोबार करते हैं. जिसके बाद उदाकिशुनगंज के डीएसपी और थाना अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में टीम का गठन कर बीती रात छापेमारी की गयी. जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

mini gun12 22Scope News

इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है. गिरफ्तार लोगों में रामचंद्र ठाकुर और उसके दो पुत्र कौशल कुमार, मिथिलेश ठाकुर शामिल हैं. ये लोग कुछ दिनों से हथियार बना कर बेचने का काम करते थे. एक मस्कट की कीमत जहां 25 से 30 हजार वसूली जाती थी, वहीं देशी पिस्टल के लिए 15 से 20 हजार रुपये वसूले जाते थे.

एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा कारोबार से जुड़े सभी बिंदुओं पर पूछताछ की गयी है. जिससे आगे भी कुछ और की गिरफ्तारी की संभावना है. उन्होंने कहा कि उदाकिशुनगंज डीएसपी और थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में यह एक बड़ी उपलब्धी है. इस लिए इस टीम में शामिल सभी पुलिस अधिकारी और कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा.

रिपोर्ट : राजीव रंजन

जेल में बंद अपने आका को छुड़ाने के लिए किया लूट, पुलिस ने किया खुलासा

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने डिजिटल शिक्षा...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...