अहमदाबाद से पटना आने वाली विमान में बम, सुरक्षाबलों ने…

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां पटना एयरपोर्ट पर एक विमान में बम होने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में बम स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया साथ ही डॉग स्क्वॉड की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि काफी खोजबीन के बाद भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद से पटना आने वाली इंडिगो विमान ने बम होने की किसी ने सूचना एयरपोर्ट प्रशासन को दी।

विमान में बम होने की सूचना मिलते हुए प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आया और एयरपोर्ट पर चप्पे चप्पे की तलाशी ली गई। साथ बम निरोधक दस्ता को भी बुलाया गया। इधर सुरक्षा बलों ने डॉग स्क्वॉड की मदद से एयरपोर्ट के हर कोने की तलाशी की। हालांकि इस दौरान पटना एयरपोर्ट से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई जिसके बाद कर्मियों ने चैन की सांस ली।

बता दें कि मंगलवार को ही राजधानी पटना में स्थित एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से विमानों ने उड़ान भरना शुरू किया है। पटना एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल को बंद कर नए टर्मिनल से उड़ान शुरू की गई है। नए टर्मिनल में यात्रियों की क्षमता के साथ ही कई अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   जून तक राज्य की ग्रामीण सड़कों से खत्म होंगे गड्ढे, इतने किलोमीटर की सड़कों का होगा कायाकल्प

पटना से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Vaishali Boat Accident: वैशाली में नाव पलटने से 13 बच्चों की...

 बिहार के वैशाली के राघोपुर में जर्जर नाव पलटने से 13 बच्चों की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...