Giridih: कल्पना सोरेन ने लाभुकों को सौंपी घर की प्रतीकात्मक चाबी, कई कार्यक्रमों में हुईं शामिल

Giridih: गांडेय विधानसभा की विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को गिरिडीह पहुंची और कई कार्यक्रमों में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले सदर प्रखंड में अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा नवनिर्मित दुकानों का उद्घाटन किया। साथ ही सदर प्रखंड परिसर में ही हेमंत सरकार के महत्पूर्ण अबुआ आवास योजना के 10 लाभुकों को घर की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी।

Giridih: सालखन सोरेन पार्क की रखी आधारशीला

इसके बाद गांडेय विधायक कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा क्षेत्र के झलकडीहा पहुंची। जहां एनआरईपी की 49 लाख की लागत से प्रस्तावित सालखन सोरेन पार्क की आधारशीला रखी। मौके पर डीसी राम निवास यादव, एसपी डॉक्टर बिमल कुमार, पूर्व विधायक केदार हाजरा, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, दिलीप रजक, चपुआडीह के मुखिया शमीम अंसारी समेत झामुमो के लोग मौजूद थे।

Giridih: महिलाएं रोजगार से भी जुड़ रहीं

इस दौरान सदर प्रखंड मुख्यालय में उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अबुआ आवास योजना हेमंत सरकार का छोटा सा प्रयास है। झारखंड को विकास की ओर अग्रसर करने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तो महिलाएं रोजगार से भी जुड़ रही हैं और यह दुकान भी इसी बात का प्रतिक है कि हर महिलाएं रोजगार से जुड़ सके और लाभ उठाए।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...