समस्तीपुर में धीरे-धीरे पांव पसार रहा कोरोना, मिले एक नए मरीज

समस्तीपुर : जिले में कोविड संक्रमण फिर से धीरे-धीरे पांव पसार रहा है। बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित एक मुहल्ले में एक कोविड का मरीज मिला है। बताया गया है कि आरपीसीआर जांच में कोरोना की पुष्टि होने पर बैंगलुरु से युवक समस्तीपुर आ गया। जहां शहर के ही निजी अस्पताल में उसने जांच कराई और रिपोर्ट दिखाया तो उसे होम आइसोलेट रहने की सलाह दी गई है। इस संबंध में डॉ. सुवेंदू मुखर्जी ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित एक मुहल्ले का एक युवक जो बैंगलुरू में निजी कंपनी में जॉब करता है, उसे वहीं कोरोना हुआ। रिपोर्ट पाजिटिव आने पर वह घर आ गया, जहां उसे होम आइसोलेट रहने की सलाह दी गई है।

LN Mishra 1 22Scope News

दवा का सही से सेवन करने की सलाह, सतर्कता बरतने पर जल्द ही हो जाएंगे ठीक – डॉ. एसके चौधरी

वहीं दवा का सही से सेवन करने की सलाह दी गई है। सतर्कता बरतने पर जल्द ही वह ठीक हो जाएगा। वहीं इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अभी समस्तीपुर जिले भर में कोई भी कोरोना मरीज नहीं है। वैसे गाइडलाइंस के अनुसार, जिले में सारी व्यवस्थाएं कर ली गई है। लोगों को पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। लोगों से एतिहात बरतने की अपील की जाती है। धबराएं नही, मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। सदर अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में आरपीसीआर टेस्ट कीट उपलब्ध है। हाल ही में माॅक ड्रील भी की गई है। पर्याप्त मात्रा में जंबो सिलेंडर भी उपलब्ध है।

कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पैनिक न हो – सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पैनिक न हो, होम आइसोलेशन में रहें। आपके संपर्क में कौन-कौन लोग आएं हैं, उन्हें भी सतर्क रहने को कहें। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सतर्कता जरूर बरतें और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। अगर आपके घर या आसपास कोई संक्रमित हो तो उसे होम आइसोलेट कर दें।

यह भी देखें :

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि नए वेरिएंट का असर हल्का है

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि नए वेरिएंट का असर हल्का है। लेकिन गंभीर रोगी और कमजोर इम्यूनिटी के रोगी पर असर कर रहा है। हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि डरने की नहीं बल्कि सावधान रहने की जरूरत है। हर हाल में कोविड गाइडलाइन का पालन करें। बता दें कि कोरोना मामले में सर्दी, खांसी, बुखार और गले में खराश जैसे लक्षण देखें जाते हैं। कुछ मामलों में थकान और हल्का सिरदर्द भी सामने आया है। हालांकि, लक्षण सामान्य हैं, लेकिन उम्रदराज मरीजों में खतरा अधिक है और यही समूह अधिक जोखिम में है। सावधानी बरतने पर ही कोरोना से सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़े : पटना में मिले 6 नए कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या पहुंची 30

आलोक कुमार की रिपोर्ट

 Welcomhotel by ITC: राजगीर के होटल अजातशत्रु का संचालन करेगा Welcomhotel...

बिहार सरकार ने राजगीर के होटल अजातशत्रु के संचालन के लिए Welcomhotel by ITC के साथ एमओयू किया। 104 कमरों वाले होटल का संचालन...

Jharkhand Cabinet Decisions: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार,...

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों...

Motihari SDM Posting Fraud: SDM की पोस्टिंग के नाम पर 25...

Motihari SDM Posting Fraud: पूर्वी चंपारण में SDM के पद पर पोस्टिंग दिलाने के बदले ₹25 लाख की कथित मांग का मामला सामने आया...