Advertisment

दलित बच्ची के परिवार से मिले विजय सिन्हा, पीड़ित को हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिला में नाबालिग दलित बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद हत्या मामले में सियासत अपने चरम पर है। लगातार पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताने के लिए पक्ष विपक्ष के नेताओं का मिलने का दौर जारी है। इसी क्रम में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह मुजफ्फरपुर के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कुढ़नी थाना क्षेत्र स्थित पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना प्रकट की और हरसंभव न्याय और मदद का आश्वासन दिया। विजय कुमार सिन्हा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बहुत ही दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। ऐसे व्यक्ति को स्पीडी ट्रायल करके सजा दिलाया जाएगा।

LN Mishra 1 22Scope News

पीड़ित बच्ची का इलाज सही तरीके से हो सकता था SKMCH – मुखिया के पति गुड्डू कुमार सिंह

वहीं स्थानीय मुखिया के पति गुड्डू कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित बच्ची के साथ हुई घटना के बाद मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में ही सही से इलाज हो सकता था। लेकिन ऑक्सीजन की कमी का हवाला देते हुए उस नाबालिग बच्ची को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जो उचित नहीं लग रहा था। पीएमसीएच में भी दो घंटे तक एंबुलेंस में दलित बच्ची पड़ी रही। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के साथ जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी सुशील कुमार के अलावे विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के बाद हत्या की घटना से बिहार में सियासी उबाल आ गया है। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने इस घटना को मानवता को शर्मसार करने वाला करार देते हुए स्पीडी ट्रायल की मांग की।

मुजफ्फरपुर में दलित बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद हत्या – डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने परिजनों से की मुलाकात



 

मुजफ्फरपुर में गरजे विजय सिन्हा, DM-SSP को दिया सख्त आदेश, अपराधियों का हो एनकाउंटर

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थानाक्षेत्र में नाबालिग दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्याकांड के बाद बिहार में सियासत गर्म है। वहीं अब बिहार के डिप्टी सीएम सह प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा खुद मुजफ्फरपुर पहुंचे और कुढ़नी और तुर्की के पीड़ित परिवार से मिले। इसके बाद विजय सिन्हा ने सर्किट हाउस में मौजूद डीएम- एसएसपी और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। वहीं तुर्की के अपराधी को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का आदेश दिया। साथ ही उन्होंने सीधेतौर पर कह दिया है कि बिहार सरकार के तरफ से खुली छूट है। एनकाउंटर हो या अपराधी के घर ढहाया जाए और अवैध संपत्ति जब्त किया जाए।

Vijay Sinha 1 22Scope News

पीड़ित परिवरों से मिले हैं विजय सिन्हा

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि पीड़ित परिवरों से मिले हैं। दोनों पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया गया है। कुढ़नी पीड़ित को आवास और मृतक के भाई को बेहतर शिक्षा के लिए व्यवस्था की गई है। वहीं कुढ़नी के आरोपी को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाई जाएगी। तुर्की के आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में जमीन कारोबार से जुड़े लोग कई घटनाओं को अंजाम दिया, ऐसे लोगो पर भी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़े : चिराग के लिखे पत्र पर मचा सियासी बवाल, तेजस्वी ने कहा- छोड़िये सरकार का साथ

मुजफ्फरपुर दलित बच्ची हत्या, कुढ़नी थाना दलित कांड, विजय सिन्हा दलित परिवार से मिले, डिप्टी सीएम का बयान मुजफ्फरपुर, बिहार में दलित हत्या मामला, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे विजय सिन्हा, बिहार राजनीति दलित मुद्दा, स्पीडी ट्रायल की मांग विजय सिन्हा

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...