दिन में खुलेआम होती है शराब की तस्करी, दो बाइक की टक्कर में सड़क पर…

नवादा: नवादा में दो बाइक के टक्कर में एक दंपत्ति बुरी तरह से जख्मी हो गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के सिमरकोल मोड़ के समीप की है। घायल की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के जगजीवनगर मोहल्ले के चमरटोली निवासी मुन्ना दास उर्फ़ मुन्ना मिस्त्री और उसकी पत्नी रीना देवी के रूप में की गई। वहीं दूसरा बाइक सवार शराब तस्कर बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद दूसरे पर बाइक सवार युवक के पास दो बैग में रखी शराब सड़क पर गिर गई जिसके बाद शराब तस्कर बाइक और शराब वहीं छोड़ कर भाग निकला।

यह भी पढ़ें – PIB पटना के कर्मियों ने ली शपथ ‘नहीं यूज करेंगे प्लास्टिक’, परिचर्चा के दौरान…

घटना के संबंध में घायल दंपत्ति ने बताया कि वे लोग अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सिमरकोल स्थित पेट्रोल पंप पर उन लोगों ने बाइक में पेट्रोल लिया और जैसे ही सड़क पर आये एक तेज रफ़्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर होने के बाद दोनों बाइक सवार मौके पर ही गिर गये जबकि शराब तस्कर बाइक और शराब छोड़ कर मौके से भाग निकला। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर बाइक और शराब जब्त कर छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   कांग्रेस और RJD ने सिर्फ ठगा असली विकास NDA सरकार में हो रही, मंत्री जनक राम ने कहा….

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel: Jharkhand BJP के नए प्रभारी गजेंद्र...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel, रांची: झारखंड बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर...

Rupi Soren Remark: वायरल वीडियो के बाद बवाल, रूपी सोरेन पर...

Rupi Soren Remark, गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी...

Magadh Mine Raid: 5 हाइवा, ओवरलोड कोयला और फरार चालक… मगध...

Magadh Mine Raid: चतरा के मगध परियोजना में ओवरलोड कोयला लेकर संदिग्ध रूप से बाहर निकल रहे पांच हाइवा वाहनों को CISF ने पकड़...