Ranchi: कार्तिक उरांव फ्लाईओवर पर थार ने बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर, पुराने हाईकोर्ट तक घसीटा…हादसा देख दंग रह गए लोग

Ranchi: राजधानी में देर रात डोरंडा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार थार कार ने कार्तिक उरांव फ्लाईओवर पर एक स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तीन युवक घायल गए। जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद बाइक थार में फंसी रही और थार उसे घसीटते हुए पुराने हाईकोर्ट तक ले गया। बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

थार में थे तीन सवार – एक युवती और दो युवक
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें थार में फंसी बाइक को निकालते हुए थार सवार नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि थार में एक युवती और दो युवक सवार थे। हादसे के तुरंत बाद पुलिस की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Ranchi: फ्लाईओवर पर नहीं है CCTV कैमरा
हादसे के बाद यह भी सामने आया है कि कार्तिक उरांव फ्लाईओवर पर एक भी सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल नहीं है। जिससे दुर्घटना के कारणों की सटीक जानकारी सामने नहीं आ पा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और थार सवारों की पहचान की जा रही है।

रिपोर्टः अलिशा रानी

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...