दलालों ने बेच दिया आम, लेकिन आज तक नहीं मिला किसानों को दाम

Gumla– वर्ष 2021 में गुमला जिले के कुगाव पंचायत के कुराग. सोसों सरजमा, केंदटोली, कुगांव के साथ ही दर्जनों गांवों के किसानों ने रांची मुजफ्फर अंसारी को अपने आम की बिक्री की थी. लेकिन आज तक आम की राशि का भुगतान नहीं हुआ. इन गांवों के लगभग 26 किसान और 27 मजदूर आज भी आम का दाम और उसके तोड़ने की मजदूरी की आस संजोये बैठे हैं.

थक हार कर किसानों और मजदूरों ने घाघरा के झारखंड नवनिर्माण दल के संयोजक विजय सिंह से मदद की गुहार लगाई है. किसानों और मजदूरों की समस्या सुनने के बाद  झारखंड नवनिर्माण दल ने किसानों की लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया और किसानों को स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाने की सलाह दी है.

आम बेचने वाले किसान और तोड़ने वाले मजदूरों में शामिल राजू उराँव, मनोज उराँव, श्रवन उराँव, तेतरी उराँव, संजय उराँव, मंगलू उराँव, शनिचरा उराँव, बंदा उराँव, लच्छू उराँव, सुधांशु उराँव , जितेंद्र उराँव, सुकरा उराँव, बुद्धदेव उराँव, सोमा उराँव, सुरेश उराँव, कर्मपाल उराँव का कहना है कि काभी दिनों तक इंतजार करने के बाद भी हमारा भुगतान नहीं किया गया, थक हार कर हम मदद की उम्मीद में आए है.

रिपोर्ट-रणधीर

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...