Garhwa: रंका में दो पक्षों के बीच मारपीट, वर्तमान मुखिया के पति और बेटी घायल, दोनों ओर से थाने में दी गई शिकायत

Garhwa: जिले के रंका प्रखंड अंतर्गत सोनदाग पंचायत में पूर्व और वर्तमान मुखिया के परिवारों के बीच आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना शुक्रवार शाम लगभग 7:15 बजे की है, जब दूध लेकर घर लौट रहे वर्तमान मुखिया के पुत्र संदेश कुमार और पूर्व मुखिया के पुत्र अरविंद राम के बीच वाहन को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

वर्तमान मुखिया हेमंत पासवान ने बताया कि उनके बेटे ने पूर्व मुखिया के घर के पास सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो को साइड में करने की बात कही थी, जिसके बाद पूर्व मुखिया के बेटे अरविंद राम, इंद्रदेव राम, सुखदेव राम, दीपक राम सहित पूरे परिवार ने संदेश कुमार के साथ मारपीट की।

Garhwa: घटना की जानकारी मिलने पर हेमंत पासवान पूछताछ के लिए मौके पर पहुंचे, जहां अरविंद राम ने कथित रूप से उनके सिर पर ईंट से वार कर दिया। इस दौरान उनकी बेटी अंजलि को भी पीटा गया। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

वहीं पूर्व मुखिया के पुत्र अरविंद राम की ओर से भी रंका थाना में शिकायत दी गई है, जिसमें वर्तमान मुखिया पक्ष द्वारा मारपीट करने की बात कही गई है। रंका थाना दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन के आधार पर जांच में जुट गई है।
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Bihar Cooperative Policy 2026: सहकारी समितियों में होंगे बदलाव, पैक्स को...

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार राज्य सहकारी नीति 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सहकारिता विभाग ने सहकारी अधिनियम और नियमावली में आवश्यक संशोधनों पर...

Hemant Soren: डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद हाई कोर्ट पहुंचे...

रांची के बरगाई 8.86 एकड़ जमीन मामले में डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड हाई कोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन...

Bihar Balika PhD Fellowship: हर साल 1000 छात्राओं का चयन, 4...

Bihar Balika PhD Fellowship: बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप...