झारखंड : 24 घंटे में कोरोना से 12 मौत, सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी

रांची : 24 घंटे में  झारखंड में 12 लोगों की कोरोना से जान गई. एक तरफ जहां कोरोना के रोजाना मिलने वाले मरीजों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अधिक होने की वजह से सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आ रही है, मगर मौत के आंकड़े डराने वाले हैं. सबसे अधिक पांच मौत पूर्वी सिंहभूम में हुई है. इसके अलावा रांची में दो और खूंटी, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, पलामू व रामगढ़ में एक-एक लोगों की मौत हुई. झारखंड में राष्ट्रीय औसत की तुलना में अधिक मौत हो रही है. राष्ट्रीय औसत 1.30 है जबिक झारखंड यह 1.26 है.

बुधवार को 24 घंटे में राज्य के विभिन्न जिलों में 2617 संक्रमित मिले हैं. इनमें सबसे अधिक रांची से 809, पूर्वी सिंहभूम से 515 मिले हैं. इसके अलावा भी चार जिलों से 100-100 से अधिक संक्रमित मिले हैं. ऐसे जिलों में बोकारो-135, धनबाद-135, दुमका-118 व सरायकेला-111 शामिल हैं. राज्य में सबसे कम संक्रमित 12-12 गढ़वा व लातेहार जिले से मिले. नये संक्रमितों के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 412939 हो गई है. इनमें 380292 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. बुधवार को राज्य में 3769 लोगों ने कोरोना को मात दी है.

वहीं राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या गिरकर 27422 हो गई है. इनमें सबसे अधिक 11294 सक्रिय मरीज रांची में हैं. राज्य में 18 प्लस को 3,22,93,178 डोज वैक्सीन दी जा चुकी है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि 18 प्लस के 82 फीसदी लोगों को फर्स्ट डोज और 51 फीसदी को दोनों डोज लग चुका है.

रिपोर्ट : करिश्मा/मदन

Dhanbad breaking- निजी क्लीनिक में सुई लेते ही मरीज की मौत

शराब से 12 मौत के बाद अवैध बस्ती को खाली कराने का आदेश, प्रशासन ने 200 घरों पर चिपकाया नोटिस

कोडरमा में Udit Raj Case को लेकर गरजे प्रदीप यादव, CID...

कोडरमा में उदित राज की संदिग्ध मौत मामले को लेकर चल रहे धरने में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव पहुंचे। सीआईडी जांच...

Champai Soren Health Update: झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन की...

Champai Soren Health Update: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को अचानक बीमार पड़ने के बाद जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती...

झारखंड हाईकोर्ट से CM Hemant Soren को बड़ी राहत, 2014 आचार...

झारखंड हाईकोर्ट से CM Hemant Soren को बड़ी राहत, 2014 आचार संहिता उल्लंघन मामले की आपराधिक कार्यवाही रद्द CM Hemant Soren रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने...