रांची एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण रविवार को विमान परिचालन प्रभावित रहा। नौ विमान देरी से पहुंचे, जबकि इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट रद्द रही। यात्रियों को परेशानी हुई।
Ranchi Airport News रांची: खराब मौसम का असर रविवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विमान परिचालन पर देखने को मिला। दूसरे राज्यों में मौसम खराब रहने के कारण नौ विमान विलंब से रांची पहुंचे, जबकि इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट रद्द रही। विमानों के निर्धारित समय से देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
Ranchi Airport News:नौ विमान निर्धारित समय से देरी से पहुंचे
रविवार को इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की कई फ्लाइट अपने निर्धारित समय से विलंब से रांची पहुंचीं। इनमें दिल्ली, पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद से आने वाले विमान शामिल थे।
इंडिगो की दिल्ली-रांची फ्लाइट सुबह 7:15 बजे की जगह 10:18 बजे पहुंची। वहीं, पुणे-रांची फ्लाइट सुबह 7:30 बजे के बजाय 10:03 बजे रांची पहुंची। कोलकाता से आने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट भी सुबह 8:15 बजे की जगह 9:08 बजे पहुंची।
Ranchi Airport News:दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद की फ्लाइट भी हुईं लेट
दिनभर विमान परिचालन में देरी का सिलसिला जारी रहा। एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-रांची फ्लाइट सुबह 9:30 बजे के बजाय 9:50 बजे पहुंची। वहीं, इंडिगो की दूसरी कोलकाता-रांची फ्लाइट सुबह 11:45 बजे की जगह दोपहर 1:18 बजे रांची पहुंची।
इसके अलावा इंडिगो की दिल्ली-रांची फ्लाइट दोपहर 1 बजे के बजाय 1:27 बजे, मुंबई-रांची फ्लाइट दोपहर 1:30 बजे की जगह 1:52 बजे और दिल्ली-रांची की एक अन्य फ्लाइट शाम 4:50 बजे के बजाय 5:14 बजे पहुंची। हैदराबाद-रांची फ्लाइट रात 8:25 बजे की जगह 8:45 बजे रांची पहुंची।
Ranchi Airport News:इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट रद्द
विमानों के विलंब से परिचालन के बीच इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट रविवार को रद्द रही। इससे इस फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि दूसरे राज्यों में खराब मौसम के कारण विमान परिचालन प्रभावित हुआ। इसका असर रांची आने वाली फ्लाइट पर भी पड़ा।
▶ 22Scope के YouTube चैनल पर देखें ताज़ा वीडियो खबरें
Highlights

















