RIMS Land Scam: वैभवमणि त्रिपाठी के रांची आवास पर फिर ACB का छापा, तीन दिन में दूसरी बार हुई कार्रवाई

रिम्स जमीन घोटाले में झारखंड एसीबी ने तत्कालीन जिला अवर निबंधक वैभवमणि त्रिपाठी के चेशायर होम रोड स्थित आवास पर फिर छापेमारी की। कई अहम दस्तावेज और साक्ष्य मिले।


RIMS Land Scam रांची: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल RIMS की Land Scam और फर्जी दस्तावेजों के सहारे खरीद-बिक्री के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई तेज हो गयी है। जांच एजेंसी ने मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त और रांची के तत्कालीन जिला अवर निबंधक वैभवमणि त्रिपाठी के आवास पर एक बार फिर छापेमारी की है। तीन दिनों के भीतर दूसरी बार हुई इस कार्रवाई से जमीन कारोबारियों और मामले से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

RIMS Land Scam:चेशायर होम रोड स्थित आवास पर घंटों चली तलाशी

एसीबी की टीम ने शनिवार को रांची के चेशायर होम रोड स्थित वैभवमणि त्रिपाठी के आवास पर घंटों तक गहन तलाशी ली। इस दौरान जांच एजेंसी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अहम साक्ष्य मिले हैं।

एसीबी सूत्रों के मुताबिक, जब्त दस्तावेज रिम्स की जमीन की कथित अवैध रजिस्ट्री और दस्तावेजों में हेराफेरी के मामले में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। इन साक्ष्यों की जांच के बाद जमीन की खरीद-बिक्री में शामिल बिचौलियों और अन्य लोगों की भूमिका का खुलासा होने की उम्मीद है।

RIMS Land Scam:20 नवंबर को भी हुई थी छापेमारी, फ्लैट किया गया था सील

वैभवमणि त्रिपाठी के आवास पर एसीबी ने इससे पहले 20 नवंबर को भी छापेमारी की थी। उस दौरान जांच एजेंसी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे। इसके बाद उनके फ्लैट को सील कर दिया गया था।

अगले ही दिन एसीबी की टीम ने दोबारा फ्लैट की तलाशी ली। अब शनिवार को फिर हुई कार्रवाई में कई अहम साक्ष्य मिलने की बात सामने आयी है। लगातार हो रही छापेमारी से जांच का दायरा बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

RIMS Land Scam:जमीन की अवैध रजिस्ट्री और सफेदपोशों की भूमिका की जांच

रिम्स जमीन घोटाले में एसीबी की जांच का मुख्य फोकस जमीन पर अतिक्रमण, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और अवैध तरीके से रजिस्ट्री कराने से जुड़े मामलों पर है।

वैभवमणि त्रिपाठी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं और रांची में जिला अवर निबंधक के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। जांच एजेंसी जब्त दस्तावेजों के आधार पर जमीन के लेन-देन से जुड़े लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। एसीबी को उम्मीद है कि दस्तावेजों की जांच से इस पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों और कथित सफेदपोशों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

 

 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Jio Happy New Year Offer 2026: Jio का नए साल से...

Jio Happy New Year Offer 2026: नए साल से पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए Happy New Year 2.0...

Bihar Forensic Science Laboratory: बिहार में अपराधियों की मुश्किलें बढ़ेंगी! पटना...

Bihar Forensic Science Laboratory, पटना: बिहार में अपराध अनुसंधान को अधिक वैज्ञानिक और प्रभावी बनाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की क्षमता बढ़ाने...

Deoghar Congress Meeting: ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली के लिए कांग्रेस...

Deoghar Congress Meeting: झारखंड के देवघर में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार को संगठनात्मक बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें...