JPSC सिविल सेवा इंटरव्यू शुरू: लंबे इंतजार के बाद पहुंचे अभ्यर्थी, अभिभावकों की उम्मीदें भी बुलंद

रांची:  JPSC कार्यालय में सोमवार से सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हो गई। यह पल झारखंड के हजारों युवाओं के लिए खास रहा, जिन्होंने लंबे संघर्ष, इंतजार और कड़ी मेहनत के बाद इस मुकाम को हासिल किया है। कुल 864 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होना है, जिनमें प्रतिदिन 72 अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है। इंटरव्यू का समय सुबह 9:30 बजे से निर्धारित किया गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य:

JPSC कार्यालय के बाहर सुबह से ही अभ्यर्थियों और उनके साथ आए परिजनों की चहल-पहल देखी गई। इंटरव्यू में शामिल हो रहे अधिकतर अभ्यर्थियों ने फॉर्मल ड्रेस कोड में पहुंचकर अपनी गंभीरता दिखाई।

परिजनों का साथ, उम्मीदों की बात
कई अभ्यर्थियों के माता-पिता, भाई-बहन या जीवनसाथी साथ पहुंचे थे, जो उनका हौसला बढ़ाते नजर आए। रामगढ़ से आए एक अभ्यर्थी की बहन का इंटरव्यू था। उन्होंने बताया कि वे समय पर रिपोर्टिंग के लिए पहुंचे हैं और पूरी तैयारी के साथ आए हैं। हजारीबाग और देवघर से आए अभ्यर्थियों के परिजनों ने भी अपनी उम्मीदें जताईं और कहा कि बेटियों ने काफी मेहनत की है, अब सब कुछ ईश्वर और इंटरव्यू पैनल पर निर्भर है।

महिलाएं आगे, पहले ही प्रयास में कामयाबी
गौर करने वाली बात यह रही कि बड़ी संख्या में युवतियां इंटरव्यू देने पहुंचीं। कई ऐसी थीं जिन्होंने फर्स्ट अटेम्प्ट में ही परीक्षा पास कर ली है। कुछ अभ्यर्थी वर्तमान में बीपीएससी के तहत कार्यरत हैं और जॉब के साथ-साथ तैयारी कर रही हैं। उनका कहना है कि अपने राज्य में सेवा करने की चाह ने उन्हें फिर से जेपीएससी की ओर मोड़ा।

देर से सही, पर मौका मिला
बातचीत में परिजनों और अभ्यर्थियों ने यह भी बताया कि परीक्षा और रिजल्ट प्रक्रिया में लंबा समय लग गया था, लेकिन अंततः मौका मिला, यही सबसे बड़ी बात है। फिलहाल गेट नंबर दो से अभ्यर्थियों की एंट्री कराई जा रही है, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू की प्रक्रिया समांतर रूप से जारी है। जेपीएससी की यह 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा की प्रक्रिया है, जो 7वीं से 10वीं जेपीएससी के विलय के बाद शुरू हुई है।


Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...