मौसम की मार: रांची एयरपोर्ट पर कई उड़ानों की टाइमिंग बिगड़ी, घंटों की देरी से पहुंचे विमान

रांची: मंगलवार को खराब मौसम का असर रांची आने वाली कई उड़ानों पर देखने को मिला। आसमान में दृश्यता कम होने और हवा की गति में बदलाव के कारण देश के विभिन्न शहरों से रांची आने वाले विमान निर्धारित समय से देरी से पहुंचे।

हैदराबाद से दोपहर 1.15 बजे पहुंचने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 1.46 बजे रांची पहुंची। वहीं दिल्ली से दोपहर 2.45 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 3.02 बजे लैंड कर सकी।

दिल्ली से शाम 4.55 बजे आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 6.40 बजे, चेन्नई से शाम 6.40 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 7.07 बजे, और कोलकाता से रात 8.45 बजे आने वाला विमान 9.53 बजे रांची एयरपोर्ट पर उतरा।

यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा, वहीं एयरलाइंस की ओर से समय-समय पर अपडेट जारी किए गए। एयरपोर्ट प्रबंधन ने मौसम सामान्य होने पर उड़ान संचालन में सुधार की उम्मीद जताई है।

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...