Jharkhand Monsoon Update: झारखंड में 10 से 13 जून तक झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी

Ranchi: Jharkhand Monsoon Update: झारखंड में 10 जून से 13 जून के बीच झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में मेघ गर्जन और तेज बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया है। 11 जून से मानसून पूर्व की बारिश और भी तेज हो सकती है।

मौसम केंद्र रांची के अनुसार 10 जून को पलामू और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल को छोड़कर अन्य राज्यों में अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं 11 से 13 जून तक राज्य भर में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद राज्य में मानसून की बारिश की शुरुआत हो सकती है।

इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। रविवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे अधिक गर्मी डालटनगंज (पलामू) में रही, जहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं गढ़वा में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। लोगों को मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...