Giridih: नवविवाहिता की मौत, मायके वालों ने दहेज को लेकर हत्या का लगाया आरोप, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार

Giridih: जिले के नवडीहा ओपी क्षेत्र के उखरशाल में एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में शव मिला है। मृतका की पहचान 19 वर्षीय पूजा कुमारी के रूप में की गई है। उसकी शादी 4 मार्च 2025 को हिंदू रीति रिवाज के साथ शिवकुमार यादव के साथ संपन्न हुई थी।

Giridih: दहेज को लेकर हत्या का आरोप

मृतका के परिवार वालों ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतका के पिता हको यादव ने नवडीहा ओपी पुलिस में आवेदन देकर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने बताया कि 7 लाख रुपये और 2 लाख रुपये के बर्तन-बासन वगैराह देकर अपनी बेटी की शादी की। इसके बाद पूरे विधि विधान के साथ विदाई हुई। बेटी ससुराल गई तो ससुराल वाले मृतका के पिता से अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे।

दहेज नहीं लाने पर जान से मार कर दूसरी शादी कर लेने की धमकी दे रहे थे। इस बीच घटना की जानकारी उसके पिता को मिली तो वह रोते भीलखते अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि बेटी के ससुराल वाले सभी घर से फरार थे। वहीं बेटी का शव घर के आंगन में खटिया पर पड़ा हुआ मिला।

Giridih: पुलिस मामले की जांच में जुटी

इसके बाद नवडीहा ओपी पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। नवडीहा ओपी पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल और प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं और दोषियों पर कानून कारवाई की मांग कर रहे हैं।

पंचानन्द राय की रिपोर्ट

Bihar SDG Budget 2027-28: बिहार में SDG के लिए बनेगा अलग...

Bihar SDG Budget 2027-28: बिहार में सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को सरकारी योजनाओं और बजट निर्माण प्रक्रिया से प्रभावी ढंग से जोड़ने की दिशा...

 Bihar Jharkhand MOU: सोन नदी जल बंटवारे पर ऐतिहासिक समझौता, बिहार-झारखंड...

 बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे को लेकर 25 वर्षों से लंबित विवाद पर MOU हुआ। समझौते से इन्द्रपुरी जलाशय परियोजना...

Bihar Cooperative Policy 2026: सहकारी समितियों में होंगे बदलाव, पैक्स को...

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार राज्य सहकारी नीति 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सहकारिता विभाग ने सहकारी अधिनियम और नियमावली में आवश्यक संशोधनों पर...