Giridih: बगोदर में नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

Giridih: बगोदर में नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बगोदर के अलगडीहा निवासी रवि कुमार मंडल की नवविवाहिता पत्नी रिशु कुमारी अचेत हो गई। इसके बाद उसे बगोदर ट्रॉमा सेंटर में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Giridih: परिजनों ने मचाया बवाल

इस घटना की लेकर लड़की के परिजनों ने बगोदर ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जमकर बवाल मचाया। मृतक की मां ने बताया कि 22 नवंबर 2024 को मेरी बेटी की शादी अलगडीहा के रवि मंडल के साथ हुई थी। शादी के बाद एक बुलेट की मांग की थी, जो नहीं दिया गया था। इसको लेकर हमेशा दामाद और सास मेरी बेटी को परेशान और मारपीट करते थे।

Giridih: ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

लड़की की मां ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि मेरी बेटी को मारकर बगोदर ट्रॉमा सेंटर में लावारिस के रूप में छोड़कर भाग गए हैं। वहीं इस घटना को लेकर मृतका के ससुराल पक्ष से कोई जानकारी सामने नहीं आई है और न ही लड़की के मायके वालों द्वारा लगाए गए आरोप का खंडन किया गया है।

राज रवानी की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...