NICE 2025: पहले चरण के नतीजे घोषित, ओवरऑल लीडरबोर्ड पर पटना की आद्या सिंह ने लहराया परचम, शीर्ष 250 प्रतिभागी जोनल राउंड में पहुंचे
नई दिल्ली: देश भर के कॉलेज छात्रों के बीच लोकप्रिय क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता नेशनल इंटर-कॉलेज क्रॉसवर्ड एक्सपीडिशन (NICE) 2025 के पहले चरण के पूर्ण होने के बाद लीडरबोर्ड जारी किया गया है। सभी चार ऑनलाइन राउंड्स- “एन”, “आई”, “सी” एवं “ई” के अंकों को जोड़कर राष्ट्रीय, जोनल एवं राज्य स्तर के विजेताओं के नाम घोषित किये गए हैं।
पटना की आद्या सिंह ने NICE 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR-1) हासिल की है। वहीं, लुधियाना के भागर्व विनायक एवं आईआईटी खड़गपुर के हर्ष राज ने तीसरा स्थान हासिल किया है। उल्लेखनीय है कि पहले चरण के अंतर्गत आयोजित सभी चार ऑनलाइन राउंड के राष्ट्रीय विजेता सीधे ग्रैंड फिनाले राउंड के लिए क्वॉलिफाई कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें – CM ने पटना को दिया पहला डबल देकर फ्लाईओवर, अशोक राजपथ पर मिलेगी जाम से मुक्ति
NICE 2025 के जोनल विजेता घोषित
ओवरऑल अंक के आधार पर सभी पांच जोन के विजेताओं के नाम भी जारी किये गए हैं-
- पूर्वी जोन: आयुष वर्श, GEC वैशाली
- पश्चिमी जोन: समृद्धि सालगांवकर, गोवा डेंटल कॉलेज, गोवा
- उत्तरी जोन: आदित्य शर्मा, ACA
- दक्षिणी जोन: आशीष सीटी, IIT मद्रास
- उत्तर-पूर्व जोन: मृदुल, IIT गुवाहाटी
इन जोनल टॉपर्स ने शब्दों की बाज़ीगरी और तार्किक क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है और अब वे ज़ोनल फ़ाइनल की ओर बढ़ेंगे।
NICE 2025 में हर जोन से टॉप 50 प्रतिभागी दूसरे राउंड में पहुंचे
जोनल विजेताओं के अतिरिक्त, प्रत्येक ज़ोन से शीर्ष 50 स्कोरर, जिनके अंक चारों ऑनलाइन राउंड्स में सबसे अधिक रहे, अब ज़ोनल फ़ाइनल्स में भाग लेंगे। ये प्रतिभागी अब ग्रैंड फिनाले में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। सभी पांच जोन में एक-एक ऑफलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें – Patna के उर्दू पुस्तकालय के नए भवन का सीएम ने किया उद्घाटन, एतिहासिक है यह…
राज्य स्तर के विजेता भी घोषित
हर राज्य के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों की सूची भी जारी कर दी गई है, जिन्होंने अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है:
- बिहार: मुसर्रत परवीन, गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, वैशाली
- तमिलनाडु: हर्ष आदित्य सम्दनुत, IIT मद्रास
- दिल्ली: विजवल एकबोटे, IIIT दिल्ली
- तेलंगाना: वी. कृष्णा साई गायत्री, BITS पिलानी हैदराबाद
- असम: ओम नितिन आहिर, IIT गुवाहाटी
- मध्य प्रदेश: तरुण शर्मा, स्वामी विवेकानंद गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज, रतलाम
- जम्मू-कश्मीर: सुदीप सौरव, IIM जम्मू एंड कश्मीर
- त्रिपुरा: तन्मय देबनाथ, महाराजा बीर बिक्रम कॉलेज, वेस्ट त्रिपुरा
- उत्तर प्रदेश: कुशाग्र चंद्रा, IIT कानपुर
- गुजरात: मैत्री विजयभाई ठुम्मर, डॉ. एस. एंड एस. एस. जी.जी. इंजीनियरिंग कॉलेज, सूरत
- कर्नाटक: पलागिरी मणि वर्धन रेड्डी, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बैंगलोर
- उत्तराखंड: शशांक नौटियाल, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, उत्तरकाशी
- ओडिशा: निबेदिता बेहेरा धेनकानाल, ऑटोनॉमस कॉलेज, धेनकानाल
- पंजाब: आंया, पंजाब कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, बद्दोवाल
- आंध्र प्रदेश: निचेनामेटला हर्षिता, संथिराम इंजीनियरिंग कॉलेज, नंद्याल
- महाराष्ट्र: स्वरदा सतलिंग नारोटे, AISSMS IOIT, पुणे
- छत्तीसगढ़: सुशील एक्का, “स्व. प्यारेलाल कंवर” गवर्नमेंट कॉलेज, भैसमा
- मणिपुर: ओम कुमार झा, NIT मणिपुर
- मेघालय: अमित कुमार झा, नॉर्थ ईस्टर्न इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेदा एंड होम्योपैथी
- हरियाणा: लक्ष्मिश्री लक्ष्मणन, अशोका यूनिवर्सिटी
- पश्चिम बंगाल: अरिजीत चक्रवर्ती, एकेडमी ऑफ टेक्नोलॉजी
- गोवा: प्रतीक प्रसाद भंडारे, गोवा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें– जन्मदिन के अवसर पर RJD सुप्रीमो ने तलवार से काटा केक, मांझी ने कहा ‘बेटवा कहीं कुछ…’




















