जन्मदिन के अवसर पर RJD सुप्रीमो ने तलवार से काटा केक, मांझी ने कहा ‘बेटवा कहीं कुछ…’

पटना: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। अपने जन्मदिन के अवसर पर RJD सुप्रीमो लालू यादव ने तलवार से 78 पाउंड का केक काटा। उनके जन्मदिन को लेकर कार्यकर्त्ता लगातार उनके आवास पर बधाई देने के लिए ढोल नगाड़े और मिठाई के साथ पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही कार्यकर्त्ता ट्राली पर मिठाई लेकर उनके आवास पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बांटा गया। लालू यादव के आवास के बाहर कार्यकर्त्ता ख़ुशी में झूमते गाते दिखे।

परिवार के साथ भी काटा केक

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने परिवार के साथ भी केक काटा। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती समेत अन्य सभी लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी उन्हें वीडियो कॉल कर जन्मदिन की बधाई दी।

LN Mishra 1 22Scope News

यह भी पढ़ें – जो 30 वर्षों में कुछ नहीं कर सके 11 वर्षों में चाहते हैं…, भाजपा विधायक ने चिराग पासवान को लेकर कहा….

जीतन राम मांझी ने कसा तंज

RJD सुप्रीमो लालू यादव के द्वारा तलवार से केक काटने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा है कि ‘लाठी में तेल पिलवाकर समाज को बांटने वालों के व्यवहार में बदलाव आ ही नहीं सकता। आज जब सरकार में नहीं हैं तो साहेब तलवार से केक काट रहे हैं, गलती से बेटवा कुछ बन गया तो AK-47 से केक को उड़ाया जायेगा। है न लालू जी। खैर जन्मदिन की बधाई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  CM ने पटना को दिया पहला डबल देकर फ्लाईओवर, अशोक राजपथ पर मिलेगी जाम से मुक्ति

बिहटा से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...