डायन बिसाही को लेकर बुलाई गयी पंचायत में महिला की हत्या

Giridih– भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के कोयरीडीह गांव में डायन बिसाही के अंध विश्वास में एक 55 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई.

बताया जा रहा है कि मृतक मंगरा मरांडी की बेटी सीमा मरांडी के ससुर और देवर के द्वारा सीमा को डायन का आरोप लगा कर  लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. इसी बात को लेकर कोयरीडीह गांव में सीमा मरांडी के घर पर पंचायत बुलायी गयी थी. मृतक मंगरा मरांडी और उसकी पत्नी बड़की बास्के इसी पंचायत में भाग लेने पहुंचा था. लेकिन इनके पहुंचते ही सीमा का देवर छोटका सोरेन उर्फ अंकुश सोरेन ने लाठी डंडे से मृतक मंगरा मरांडी पर हमला कर दिया.

इलाज के लिए अस्पताल ले जाने क्रम में मंगरा मरांडी की मौत हो गयी. जबकि सीमा मरांडी और उसकी मां बड़की बास्के गंभीर रुप से घायल है. दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में भर्ती करवाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मृतक  बड़की बास्के (52 वर्ष) को बेहतर उपचार के लिए गिरीडीह रेफर कर दिया. मारपीट के क्रम में   बड़की बास्के का एक हाथ टूट गया है

.मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने देवर छोटका सोरेन उर्फ अंकुश सोरेन और सीमा की सास बड़की टूडू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एसडीपीओ मुकेश महतो ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ब्यूरो रिपोर्ट

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...