पारा शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से की मुलाकात, सहायक अध्यापक बनाने पर जताया आभार

रांची : एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की राज्य इकाई के शिष्टमंडल ने झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से मुलाकात की और सहायक अध्यापक बनाने पर उनका आभार जताया. शिष्टमंडल में शामिल सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी आभार व्यक्त किया.

सदस्यों ने मंत्री जगरनाथ महतो को पुस्तक एवं फूलों का गमला भेंट कर सूबे के सभी सहायक अध्यापक की ओर से बधाई देते हुए कहा कि आज 18 वर्षों के संघर्ष ने एक आकार लिया है. वहीं शेष रह गए चिर प्रतीक्षित मांग वेतनमान को भी वर्तमान सरकार से बातचीत, साथियों के सहयोग व संघर्ष से प्राप्त करेंगे.

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने झारखंड के सभी सहायक अध्यापक को बधाई दी, और शिष्टमंडल को भरोसा दिया की जो मांग शेष रह गई हैं उन्हें भी हरहाल में पूरा करेंगे. माननीय मंत्री ने पूरे मनोयोग से सूबे के छात्र छात्राओं को शिक्षा प्रदान करने की भी अपील सहायक अध्यापकों से की.

बता दें कि झारखंड के 65 हजार पारा शिक्षकों को सहायक अध्यापक बनाने, सेवा के स्थायीकरण एवं राज्य कर्मियों के समान कई सुविधा प्रदान करनेवाली नियमावली कैबिनेट से पारित किया गया है. सहायक अध्यापक बनने के बाद पारा शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गयी. बुधवार को कैबिनेट से पारित होने के बाद देर रात पारा शिक्षकों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया. वहीं एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के सदस्य संजय कुमार दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को धन्यवाद दिया. शिष्टमंडल में संजय कुमार दुबे, नारायण महतो, कृष्णा पासवान, जितेंद्र कुमार, छत्रधारी प्रसाद, सुरेश महतो, रमेश प्रजापति शामिल रहे.

रिपोर्ट : शाहनवाज

कहा था न..यहां सिर्फ झारखंडियों की बात सुनी जाएगी..बोले शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...